मेष राशि – आज आपका मन परेशान हो सकता है। अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें। आपको माता-पिता का साथ रहेगा। कारोबार के लिए किसी मित्र से धन की प्राप्ति हो सकती है। आज आपके अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी, फिजूलखर्ची में नियंत्रण रखें।आपको मित्रों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। क्रोध एवं आवेश की अधिकता हो सकती है, बातचीत में संयम बरतें। नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा, सकारात्मकता के लिए प्रयास करें।
वृष राशि– आज आपको सन्तान की ओर से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। नौकरी के लिए साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी। आय वृद्धि होगी, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। लेखन आदि बौद्धिक कार्यों से मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आय के नए स्रोत विकसित होंगे। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।
मिथुन राशि – आज आपके अन्दर आत्मविश्वास में कमी आयेगी। मन परेशान भी हो सकता है, संयम बनाकर रखें। आपका रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आज आपके अन्दर आशा और निराशा के मिश्रित भाव बने रहेंगे, आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। सन्तान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं, ख्याल रखें।
कर्क राशि – आज आप पूरा दिन आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। कारोबार में लाभ के अवसर मिल सकते हैं। भागदौड़ अधिक रहेगी। भाई-बहनों का सहयोग मिल सकता है। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं, ख्याल रखें। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिलेंगे।
सिंह राशि – आज आपके मन में उतार-चढ़ाव बने रहेंगे। आपको परिवार का साथ मिलेगा। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी में अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा, धार्मिक गतिविधियों में शामिल होंगे। परिश्रम की अधिकता बनी रहेगी। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। खर्च भी बढ़ेंगे। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।
कन्या राशि – आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। पूरा दिन आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। कारोबार में सुधार होगा। आय में वृद्धि होगी। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ सकती है। अपनी सेहत का खास ध्यान रखें। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं, धार्मिक गतिविधियों में शामिल होंगे। नदी एवं जलाशय से सर्तक रहें। आय में वृद्धि होगी।
तुला राशि – आज आपके मन में निराशा एवं असन्तोष हो सकता है। परिवार का साथ मिलेगा। कारोबार में निवेश कर सकते हैं। पिता का साथ मिलेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आपके अन्दर धैर्यशीलता में कमी रहेगी। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। अति उत्साही होने से बचने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा। बातचीत में संयत रहें।
वृश्चिक राशि – आज आपको पूरा दिन मानसिक शान्ति बनी रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। पिता के स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। अपनी सेहत का ध्यान रखें। माता को भी स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं, ख्याल रखें। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। मन में प्रसन्नता के भाव रहेंगे। धैर्यशीलता में कमी रहेगी, संयम और धैर्य बनाकर रखें।
धनु राशि – आज आप पूरा दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। आपके घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं, धार्मिक गतिविधियों में शामिल होंगे। भागदौड़ अधिक रहेगी। शैक्षिक या शोधादि कार्यों में व्यस्त रहेंगे। यात्रा पर भी जा सकते हैं। आय में कठिनाइयां आ सकती हैं, फिजूलखर्ची में नियंत्रण रखें। आपको मित्रों का सहयोग रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। काम के सिलसिले में किसी दूसरे स्थान पर भी जाना हो सकता है।
मकर राशि – आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। बातचीत में सन्तुलित रहें। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में वृद्धि हो सकती है। आज आपको लाभ के अवसर मिलेंगे। आपके अन्दर धैर्यशीलता में कमी आएगी। किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं, ख्याल रखें। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। मानसिक उलझनें अभी रहेंगी। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।
कुंभ राशि – आज आप पूरा दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे, परन्तु धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। बौद्धिक कार्यों से धन की प्राप्ति हो सकती है। किसी महिला से धन प्राप्त हो सकता है। आज आपका रहन-सहन कष्टकारी रहेगा। आज आपको नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। यात्रा पर जाना हो सकता है।
मीन राशि – आज आप नौकरी के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी। भागदौड़ भी अधिक रहेगी। किसी मित्र से धन मिल सकता है। शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा। पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ सकती हैं, तैयार रहें। अनावश्यक रूप से परेशानी से बचें। संयत रहें। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है, वाणी में नियंत्रण रखें।