Thursday, March 30, 2023
spot_img

देश की पहली आदिवासी महिला राज्यपाल रही द्रौपदी मुर्मू को एनडीए ने घोषित किया राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार, जानिए कैसे हुई थी मुर्मू के राजनीतिक सफर की शुरूआत

राष्ट्रपति चुनाव के लिए भारतीय जनतांत्रिक गठबंधन एनडीए (NDA) आखिरकार बैठक के बाद अपने उम्मदीदवार के नाम पर मुहर लगा दी हैं। पार्टी ने द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) को अपना उम्मीदवार बनाया है।
बैठक के बाद बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने द्रौपदी मुर्मू के नाम का ऐलान करते हुए कहा कि इस बार एक महिला राष्ट्रपति को मौका मिलना चाहिए। कहा कि देश पहली बार आदिवासी समुदाय से राष्ट्रपति देने की तैयारी की है।
जानिए कौन हैं एनडीए से राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ओडिशा की रहने वाली है। उन्होंने पार्षद का चुनाव जीत कर अपने राजनीतिक जीवन की शुरूआत की थी।
ओडिशा के मयूरभंज जिले के कुसुमी ब्लॉक के उपरबेड़ा गांव के एक संथाल आदिवासी परिवार बिरंची नारायण टुडू के घर में 20 जून, 1958 को जन्मीं द्रौपदी मुर्मू ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत 1997 में की थी। मुर्मू रायरंगपुर स्थित श्रीअरबिंदो इंटीग्रल एजुकेशन एंड रिसर्च में मानद सहायक शिक्षक और सिंचाई विभाग में कनिष्ठ सहायक के रूप में काम कर चुकी हैं।

1997 में जीता था पहला चुनाव
द्रौपदी सबसे पहले 1997 में ओडिशा के राजरंगपुर जिले में पार्षद चुनी गईं। इसके साथ ही 1997 में ही वह मुर्मू भाजपा की ओडिशा इकाई के अनुसूचित जनजाति मोर्चा की उपाध्यक्ष भी बनीं।

मुर्मू 2002 से 2009 तक और फिर 2013 में मयूरभंज की भाजपा इकाई की जिलाध्यक्ष रहीं वह ओडिशा में दो बार भाजपा से विधानसभा चुनाव जीतने के बाद भाजपा गठबंधन वाली नवीन पटनायक सरकार में 6 मार्च, 2000 से 6 अगस्त, 2002 तक वाणिज्य और परिवहन के लिए स्वतंत्र प्रभार और 6 अगस्त, 2002 से मई 16, 2004 तक मत्स्य पालन और पशु संसाधन विकास राज्य मंत्री थीं। इसके साथ ही द्रौपदी मुर्मू भाजपा की आदिवासी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य रह चुकी हैं। वहीं 2007 में उन्हें ओडिशा विधानसभा का सर्वश्रेष्ठ विधायक के लिए नीलकंठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

मुर्मू 2015-2021 तक झारखंड की पहली महिला और देश की पहली आदिवासी महिला राज्यपाल थीं और उन्होंने झारखंड की नौवीं राज्यपाल के रूप में अपना कार्यकाल पूरा किया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

ताजा खबरे