Friday, March 29, 2024
spot_img

नैनीताल : विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने के लिए मुख्यमंत्री ने नैनीताल पुलिस के 07 अधिकारी व कर्मियों को किया सम्मानित

नैनीताल ::- विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने के लिए मुख्यमंत्री उत्तराखंड ने नैनीताल पुलिस के 07 अधिकारी व कर्मियों को किया सम्मानित।

रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड द्वारा राजधानी देहरादून स्थित सर्वे ऑफ इंडिया ऑडिटोरियम में विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के अवसर पर पुलिस विभाग की कार्यशैली व ईमानदार पुलिस कर्मियों के सम्मान के लिए नैनीताल जिे के निम्न पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को थाना मुखानी क्षेत्र में अज्ञात व्यक्ति द्वारा आरक्षी की पत्नी की सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करने में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए प्रशस्ति पत्र और शील्ड देकर सम्मानित किया गया :-

सम्मानित

– निरीक्षक संजय कुमार।
– उ.नि दिनेश जोशी।
– उ.नि रविन्द्र राणा।
– हे.कानि इसरार नबी।
– हे.कानि. त्रिलोक रौतेला।
-कांस्टेबल एहसान अली।
– कॉन्स्टेबल चंदन नेगी को सम्मानित किया गया।

सम्मानित अधिकारी व कर्मियों



कार्यक्रम के दौरान गणेश जोशी, कृषि मंत्री उत्तराखंड, आरके जैन अध्यक्ष, राज्य अल्पसंख्यक आयोग उत्तराखंड, मजहर नईम नवाब, उपाध्यक्ष, राज्य अल्पसंख्यक आयोग उत्तराखंड तथा मेयर देहरादून और उत्तराखंड पुलिस के अधिकारी,कर्मी समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

ताजा खबरे