Wednesday, June 7, 2023
spot_img

पिथौरागढ़ : जनपद स्तरीय इंस्पायर अवार्ड मानक प्रदर्शनी एवं प्रोजेक्ट प्रतियोगिता 2022 का आयोजन

पिथौरागढ़ ::- विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित जनपद स्तरीय इंस्पायर अवार्ड मानक प्रदर्शनी एवं प्रोजेक्ट प्रतियोगिता 2022 का आयोजन।

इस अवसर पर राजकीय इंटर कॉलेज पीपलकोट के प्रधानाचार्य मोहन चंद्र पाठक को मुख्य अतिथि, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोरा विशिष्ट अतिथि,मुख्य शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार जुगरिया जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा हवलदार प्रसाद ने शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

जिला विज्ञान समन्वयक डॉ. विकास पंत ने बताया कि प्रधानाचार्य पाठक ने विगत 10 वर्ष तक विकासखंड के ब्लॉक विज्ञान समन्वयक के पद पर कार्य करते हुए विज्ञान कार्यक्रमों में छात्र छात्राओं का मार्गदर्शन किया वर्तमान में वह सचिव जिला विज्ञान प्रकोष्ठ का दायित्व संभाल कर वैज्ञानिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए छात्र छात्राओं को प्रेरित कर रहे हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

ताजा खबरे