Friday, September 22, 2023
spot_img

शिवरात्रि आजः मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर तरफ बम-भोले के जयकारों की गूंज! देर रात तक भजनों में थिरकते रहे भोले भक्त

देहरादून। आज देशभर में शिवरात्रि का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही मंदिरों में भक्तजन उमड़ रहे हैं। इस दौरान हर तरफ बम भोले के जयकारों की गूंज सुनाई दे रही है। उधर हरिद्वार में आस्था का सैलाब उमड़ा हुआ है। हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौटे भक्तजनों ने आज शिवालयों पर पहुंचकर जलाभिषेक किया। इस दौरान जगह-जगह भण्डारे का आयोजन भी किया जा रहा है। राजधानी दून की बात करें तो टपकेश्वर महादेव मंदिर गढ़ी कैंट, पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर सहारनपुर चौक, जंगम शिवालय पलटन बाजार, कमलेश्वर महादेव मंदिर जीएमएस रोड, नर्वदेश्वर मंदिर डानलनवाला, प्राचीन शिव मंदिर धर्मपुर, शिव मंदिर डाकरा, स्वर्गापुरी मंदिर निरंजनपुर आदि में शिव की पूजा के बाद रुद्राभिषेक किया गया।
ऊधम सिंह नगर जिले में भी शिवरात्रि की खासी धूम मची हुई है। कल दिनभर हरिद्वार से कांवरियों का लौटने का दौर जारी रहा। इस दौरान जगह-जगह लोगों ने कांवडियों का स्वागत किया। वहीं देर शाम से ही रुद्रपुर में अलग-अलग जगहों पर शिव जागरण का आयोजन किया गया। इस दौरान भक्तजन पूरी रात भोलेनाथ के भजनों पर झूमते नजर आए। आज सुबह से ही यहां भी मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ता दिखा। लोगों ने भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर खुशहाली की प्रार्थना की।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

ताजा खबरे