कुंभ राशि::- आज काम मन से पूरा करेंगे और यदि आज कोई काम अधूरा पड़ा है तो उसे निपटाने का प्रयास करेंगे। अपने अहंकार पर नियंत्रण रखें। गुस्सा नुकसान हो सकता है महत्वपूर्ण अवसर खो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में किए गए बदलावों का उचित परिणाम आपको मिल सकता है। किसी नजदीकी रिश्तेदार से शुभ समाचार मिलने से घर में खुशी का माहौल रहेगा।
नई नीति अपनाकर व्यापार को आगे बढ़ाने की कोशिश करते हुए नजर आने वाले हैं। किसी भी विपरीत परिस्थिति में समस्या का हल आसानी से ढूंढने में सक्षम रहेंगे। लंबे समय से चल रही किसी चिंता से भी राहत मिलेगी। संपत्ति संबंधी विवाद हल करने में घर के किसी वरिष्ठ सदस्य की सलाह अवश्य लें।निश्चित ही आपको उचित समाधान मिलेग।
इस समय आमदनी कम और खर्चा अधिक वाली जैसी स्थिति रहेगी। कुछ अनचाहे खर्चे आपका बजट बिगाड़ सकते हैं। दूसरों के मामले में ज्यादा दखलअंदाजी ना करें। इससे आपके मान-सम्मान पर भी बात आ सकती हैं।
आप लोगों को यह सप्ताह आर्थिक दृष्टि से शुभ साबित हो सकता है। व्यापार में अच्छा धनलाभ हो सकता है।
साथ ही व्यापार में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है।
नौकरीपेशा जातकों के लिए भी समय बहुत अच्छा रहने वाला है।