कर्क राशि ::- महत्वपूर्ण निर्णय जल्दबाजी और भावुकता में न लें। अचानक बड़ी रकम की प्राप्ति हो सकती है, इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जरूरतमंद लोगों की यथासंभव मदद करने से मानसिक शांति मिलेगी। व्यापार को लेकर चल रही योजनाओं में गति आएगी। पिता की स्वास्थ्य समस्या से परेशान हो सकते हैं।
सामाजिक दायरा बढ़ेगा, कई प्रकार की गतिविधियों में व्यस्तता भी बनी रहेगी। नई उपलब्धियां मिलने वाली है, व्यक्तित्व में भी निखार आएगा।
पारिवारिक व्यवस्था पर बाहरी लोगों का हस्तक्षेप ना होने दें।
छात्रों के लिए दिन बढ़िया है,मां का आशीर्वाद लेकर घर से निकलें। सेहत का ख्याल रखें,खर्चों पर लगाम लगाने की जरुरत है, काम के सिलसिले में बाहर जा सकते हैं।
आज का दिन शांत रहकर गुजारने की जरूरत है,शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता आपको बेचैन करेंगी। आकस्मिक खर्च होगा,प्रेमीजनों के बीच वाद-विवाद के कारण मनमुटाव होंगे,किसी खास व्यक्ति के लिए प्रति आकर्षण आपके लिए संकट खड़ा कर सकता है। यात्रा, प्रवास और नए काम की शुरुआत न करना हितकर होगा।