कन्या राशि ::- निजी जीवन में रुचि बढ़ेगी,घर परिवार से करीबी बढ़ेगी। भवन वाहन के मामलों में तेजी आएगी, जिद जल्दबाजी अहंकार से बचें। सामंजस्यता पर जोर दें, यात्रा संभव है,परिजन समर्थन बनाए रखेंगे, व्यक्तिगत विषयों पर फोकस बढ़ाएंगे। भावनात्मक प्रदर्शन में सहजता बनाए रहें।
ज्यादातर काम ठीक से शुरू होंगे, जिससे मन को संतुष्टि मिलेगी। पारिवारिक सुख-सुविधाओं में खर्च अधिक होगा। इस दौरान पैसों के लेन-देन या उधारी गतिविधियों से दूर रहें। किसी के साथ संवाद करते समय अच्छे शब्दों का प्रयोग करें। विवाद जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इस समय निर्णय लेने में थोड़ी कठिनाई हो सकती है। व्यापार में वर्तमान गतिविधियां थोड़ी धीमी होंगी।
आज आप नए विचारों से भरे रहेंगे। पैसों की रुकावट के कारण आपको आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। मित्रों और भाइयों की मदद से आपका काम पूरा होने की संभावना है। आज आपको थोड़ा बुरा लगेगा क्योंकि आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी यात्रा पर नहीं जा पाएंगे।
कार्यक्षमता के बल पर आपको आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे। नींद पूरी होने के कारण आप बेहतर महसूस करेंगे। माता-पिता के सहयोग से आप जीवन में आगे बढ़ेंगे। आपका ध्यान किसी दूर स्थान पर ज्यादा रहेगा।