Friday, April 19, 2024
spot_img

नैनीताल : लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा महिला पत्रकार कंचन वर्मा को किया जाएगा सम्मानित

नैनीताल::- लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमे क्लब की अध्यक्ष रानी साह और सचिव दीपिका बिनवाल ने बताया कि क्लब द्वारा 13 नवंबर को लेक सिटी क्लब फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के दौरान पत्रकार सम्मान समारोह का भी आयोजन किया जा रहा है जिसमें नगर के तीन पत्रकारों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है ।
क्लब की अध्यक्ष रानी साह ओर सचिव दीपिका बिनवाल ने बताया कि क्लब ने राष्ट्रीय सहारा के चीफ ब्यूरो नवीन जोशी, दैनिक जागरण के ब्यूरो चीफ किशोर जोशी और आवाज इंडिया की एडिटर कंचन वर्मा को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है। सचिव दीपिका बिनवाल ने बताया कि यह पुरस्कार हर वर्ष पूर्व सभासद स्वर्गीय सुषमा बिष्ट साह की स्मृति में तीन पत्रकारों को दिया जायेगा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्या होंगी। मुख्य अतिथि द्वारा पत्रकारों को सम्मान कराया जाएगा। इस दौरान कार्यक्रम की तैयारी में कविता त्रिपाठी, दीपा पाण्डे, दीपा रौतेला, कविता गंगोला, रमा भट्ट आदि क्लब के सदस्य जुटे हुए हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

ताजा खबरे