कुंभ राशि ::- कामकाज के सिलसिले में यात्रा की संभवना रहेगी, पेशेवरों से तालमेल बढ़ाएंगे, घर में उत्सव आनंद बना रहेगा। व्यक्तिगत मामले गति लेंगे, इच्छित सफलता पाएंगे। पारिवारिक मामलों में रुचि बढ़ाएंगे, आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त होंगे।
व्यापार में आज अच्छी गति आएगी और आर्थिक मामलों में बैकअप प्लान के साथ आगे बढ़ेंगे तो बेहतर परिणाम सामने आएंगे। काम धंधे के समय व्यापर आगे बढ़ता हुआ देखा जाएगा। आयुर्वेदिक दवाओं से जुड़े उत्पादों की अच्छी बिक्री होगी।
अपनी सूझबूझ से परिस्थितियों को सकारात्मक भी बना लेंगे। घर संबंधी महत्वपूर्ण वस्तुओं की खरीदारी में समय व्यतीत होगा। युवा वर्ग अपने लक्ष्यों के प्रति जी तोड़ मेहनत करें।
घर में किसी निकट संबंधी के आगमन से दिनचर्या अस्त-व्यस्त भी रह सकती हैं कोई भी कार्य करते समय बजट का भी ध्यान रखना जरूरी है।
वित्तीय स्थिति में भी सुधार होगा और आप संपत्ति या वाहन में निवेश कर सकते हैं। यदि आप राजनीतिक क्षेत्र में हैं।
नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ सकता है। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।