Friday, March 29, 2024
spot_img

कूड़ा निस्तारण को लेकर किए गए उत्कृष्ट कार्य के चलते प्रदेश सरकार ने रामनगर नगर पालिका को किया सम्मानित

रामनगर में निवारण सेवा समिति द्वारा कूड़ा निस्तारण को लेकर किए गए उत्कृष्ट कार्य के चलते प्रदेश सरकार ने रामनगर नगर पालिका को तृतीय स्थान देकर सम्मानित किया तो वही कुमाऊं में नगर पालिका ने इस क्षेत्र में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। समिति द्वारा किए गए इस बेहतर कार्य पर प्रदेश सरकार द्वारा दिए गए पुरस्कार के बाद स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष हाजी मोहम्मद अकरम ने आयोजित एक कार्यक्रम के तहत निवारण सेवा समिति को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया पालिका अध्यक्ष समिति एवं उसके कर्मचारियों द्वारा कूड़ा निस्तारण के लिए किए गए कार्यों के लिए उनकी प्रशंसा करते हुए क्षेत्र की जनता से भी सहयोग करने की अपील की। साथ ही उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा दिए गए पुरस्कार के लिए सरकार का भी आभार जताते हुए कहा कि भविष्य में पालिका द्वारा कूड़ा निस्तारण को लेकर और बेहतर कार्य किए जाएंगे जिससे आने वाले समय में नगरपालिका पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान पर अपना नाम दर्ज कराएगी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

ताजा खबरे