मेष राशि ::- व्यवसाय के लिए लाभदायी है, उच्च अधिकारियों की कृपा रहेगी। आपके वर्चस्व में वृद्धि होगी, नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। परिवार में आवश्यक विषयों पर चर्चा होगी,माता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, धन संपत्ति और मान-सम्मान के अधिकारी बनेंगे। कुछ थकान का अनुभव भी करेंगे।
किसी व्यक्ति को देखकर मन में सहानुभूति प्रेम और परोपकार की भावना पैदा होगी। धार्मिक रूप से भी काफी संतुष्ट महसूस करेंगे। आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है। धन इकट्ठा करने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ सकती है। साथ ही आज आप अपने परिवार के साथ कुछ सुखद पल बीताएंगे।
अच्छी चीज़ों को ग्रहण करने के लिए आपका दिमाग़ खुला रहेगा। दिन चढ़ने पर वित्तीय तौर पर सुधार आएगा। ऐसे लोगों से दूर रहें जिनकी बुरी आदतें आपके ऊपर असर डाल सकती हैं।
आज का दिन महिलाओं के लिए खास तौर से शुभता पूर्ण व्यतीत होगा। उनकी कार्यप्रणाली और योग्यता की सराहना रहेगी। घर के वरिष्ठ सदस्यों का आशीर्वाद व स्नेह बना रहेगा तथा कोई महत्वपूर्ण कार्य भी उनकी मदद से पूर्ण होगा।
पुराने नकारात्मक बातों को याद करना आपकी कार्य क्षमता में ही कमी लाएगा। किसी के साथ भी व्यर्थ की बहस बाजी में ना पड़े।