Tuesday, December 12, 2023
spot_img

संपर्क संवाद बेहतर होगा,वाणी पर नियंत्रण रखें, जानिए आज का राशिफल

मकर राशि ::- आज किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात भी फायदेमंद रहेगी। भाइयों के साथ मधुर संबंध बनाकर रखें। संतान को विदेश से जुड़ी कोई उपलब्धि मिलने की संभावना है। परिवार में किसी के विवाह या सगाई से जुड़े शुभ कार्यों की रूपरेखा बनेगी। आर्थिक गतिविधियों पर ध्यान देना जरूरी रहेगा और बल भी मिलेगा।
आय-व्यय बढ़ा हुए रहेंगे,आर्थिक गतिविधियों में सक्रियता बनी रहेगी। निवेश एवं विस्तार संबंधी मामले बढंगे,कार्य व्यापार में नियंत्रित गति रखेंगे। करियर व्यापार में प्रभावी रहेंगे,संपर्क संवाद बेहतर होगा। सजगता से काम लेंगे, विभिन्न मामले लंबित रह सकते हैं। लेनदेन पर फोकस बनाए रखें,न्यायिक विषयों में धैर्य बढ़ाएंगे।
आर्थिक मामलों में समय अनुकूल रहेगा और एक बैलेंस बनाकर निवेश करेंगे। काम धंधे के समय व्यापार में ग्राहकी चहल पहल बनी रहेगी। नौकरी पेशा वर्ग के जातकों में आलसीपन देखा जाएगा।
आपका विनम्र स्वभाव सराहा जाएगा,कई लोग आपकी खासी तारीफ कर सकते हैं। विवाद और मतभेद के चलते घर पर कुछ तनाव के पल झेलने पड़ सकते हैं।
आज वाणी पर संयम रखें,क्रोध की मात्रा बढ़ जाने से किसी के साथ उग्र चर्चा या विवाद हो सकता है। मन में चिंता रहेगी, आध्यात्मिकता में रुचि लेने से आपका मन शांत रहेगा। दोपहर के बाद नई स्फूर्ति और उल्लास का अनुभव करेंगे। पारिवारिक वातावरण आनंदप्रद और शांत रहेगा।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

ताजा खबरे