Saturday, December 2, 2023
spot_img

25 जून राशिफल– आज मकर राशि वाले जातक रहें सावधान, इन कष्टों से हो सकता हैं सामना, कन्या राशि वालों को भी इन कुछ खास उपायों से मिल सकता हैं लाभ

मेष राशि- आज पूरा दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं, धार्मिक गतिविधियों में शामिल होंगे। खर्च बढ़ेंगे। कुटुम्ब की किसी महिला से धन मिल सकता है। भौतिक सुख-सुविधाओं का विस्तार होगा। नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा,सकारात्मकता के लिए प्रयास करें। घरेलू समस्याएं परेशान कर सकती हैं। परिश्रम की अधिकता रहेगी। माता का सानिध्य मिलेगा। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, बातचीत में संयम बरतें।

वृष राशि- आज आपका मन परेशान हो सकता है, संयम बनाकर रखें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाना हो सकता है। माता से धन की प्राप्ति हो सकती है। संयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा। बातचीत में संयत रहें। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। परिवार में आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं। भाइयों से विवाद हो सकता है।

मिथुन राशि- आज आपको नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। वाहन सुख में कमी आ सकती है। मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु आत्मविश्वास में कमी रहेगी, संयम बनाकर रखें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी रहेगा। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। रुके हुए काम पूरे होने की उम्मीद है। धैर्य बनाकर रखें।

कर्क राशि- आज आपका शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। बौद्धिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। खर्चों में वृद्धि हो सकती है, फिजूलखर्ची में नियंत्रण रखें। आज आपके अन्दर आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक-मांगलिक कार्य हो सकते हैं। किसी नये कारोबार की शुरुआत हो सकती है। लाभ के अवसर मिलेंगे। धन की स्थिति में सुधार होगा। किसी सम्पत्ति से आय के नए स्रोत विकसित होंगे, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

सिंह राशि- आज आप मानसिक रूप से अशांत रहेंगे,शान्ति के लिए प्रयास करें। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पिता का साथ मिलेगा। आपका रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। संयत रहें। मानसिक तनाव हो सकता है। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। आय में कमी एवं खर्चों में अधिकता की स्थिति रहेगी। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है, तैयार रहें। परिश्रम की अधिकता बनी रहेगी। आज आपका रहन-सहन कष्टमय हो सकता है।

कन्या राशि- आज आप पूरा दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे , लेकिन मन अशान्त हो सकता है। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। अपनी सेहत का खास ध्यान रखें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। अपनी सेहत का ध्यान रखें। लंबे समय से रुके हुए कार्यों में सफलता म‍िलेगी।

तुला राशि- आज आपका मन शान्त रहेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है, तैयार रहें। परिश्रम की अधिकता बनी रहेगी। आपका शोधादि कार्यों के लिए विदेश गमन हो सकता है। पिता का साथ मिलेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। घर-परिवार की सुख-सुविधाओं का विस्तार हो सकता है। आत्मसंयत रहें। कारोबार का विस्तार हो सकता है। लाभ के अवसर मिलेंगे। परिवार का सहयोग भी रहेगा। वाद-विवाद की स्थिति से बचकर रहने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा।

वृश्चिक राशि- आज आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी पुराने मित्र से सम्पर्क हो सकता है। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। कारोबार में आय में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु मन अशान्त भी रहेगा। कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह रहेगा। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र की अनुकूनल परिस्थितियां रहेंगी। मित्रों का साथ मिल सकता है।

धनु राशि-आज पूरा दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। संयत भी रहें। नौकरी में अफसरों से सदभाव बनाकर रखें। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। घर में धार्मिक कार्य होंगे, धार्मिक गतिविधियों में शामिल होंगे। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं।आज आपका पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। स्थान परिवर्तन को योग बन रहे हैं। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश प्रवास के योग भी बन रहे हैं। सुखद समाचार की प्राप्ति होगी।

मकर राशि- आज आपके मन में नकारात्मकता का प्रभाव हो सकता है,सकारात्मकता के लिए प्रयास करें। कारोबार में सुधार होगा। भाई-बहनों का सहयोग भी मिल सकता है। विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। क्रोध की अधिकता रहेगी, संयम बनाकर रखें। पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, बातचीत में संयम बरतें।कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। स्वास्थ्‍य के प्रति सतर्क रहें। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। आज आप धार्मिक गतिविधियों में शामिल होंगे।

कुंभ राशि- आज आपके मन में उतार-चढ़ाव रहेगा। नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं, तैयार रहें।आपको कार्यक्षेत्र में उच्चपद की प्राप्ति हो सकती है। आय में वृद्धि होगी, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। अपनी सेहत का खास ध्यान रखें। धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। संचित धन में कमी आ सकती है। सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार रहेंगे। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है, बातचीत में संयम बरतें। परिवार में आपसी मतभेद हो सकते हैं। कारोबार में किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है।

मीन राशि- आज आपके अन्दर आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। कारोबार के लिए यात्रा पर भी जा सकते हैं। खर्च बढ़ेंगे, फिजूलखर्ची में नियंत्रण रखें। आपको नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है, तैयार रहें। आज परिश्रम अधिक रहेगा। रुके हुए काम बनेंगे। मित्रों के सहयेाग से आय के स्रोत विकसित होंगे। मन अशान्त हो सकता है, शांति के लिए प्रयास करें।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

ताजा खबरे