Friday, March 29, 2024
spot_img

5 जून राशिफल– आज वृष राशि वाले जातक रहें सावधान, इन कष्टों से हो सकता हैं सामना, तुला राशि वालों को भी इन कुछ खास उपायों से मिल सकता हैं लाभ

मेष राशि – आज आपके परिवार में सुख-शान्ति बनी रहेगी। आपसी सदभाव रहेगा। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं, धार्मिक गतिविधियों में शामिल होंगे। भवन के रखरखाव एवं साज-सज्जा के कार्यों पर खर्च बढ़ेंगे। अपनी भावनाओं को वश में रखने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा। शैक्षिक कार्यों में परिश्रम की अधिकता रहेगी। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार के अवसर मिल सकते हैं। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। तनाव से बचने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा।

वृष राशि – आज आपका मन परेशान रहेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी,फिजूलखर्ची में नियंत्रण रखें। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। मान-सम्मान की प्राप्ति भी होगी। आय में वृद्धि होगी, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आपके अन्दर आशा और निराशा के मिश्रित भाव बने रहेंगे। कार्यक्षेत्र की परिस्थितियों में सुधार होगा। कुछ पुराने मित्रों से सम्पर्क हो सकते हैं। खानपान में रुचि बढ़ेगी। माता को स्वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं।

मिथुन राशि – आज आपके अन्दर आत्मविश्वास में कमी आएगी। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा। आपका रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें। मानसिक अशान्ति रहेगी, लेकिन वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी। कारोबार को गति मिलेगी। आय बढ़ेगी। वाहन सुख में कमी आएगी। विवादों से दूर रहें, आपके लिए बेहतर होगा। सन्तान को कष्ट होगा।

कर्क राशि – आज आपको मानसिक शान्ति बनी रहेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। नौकरी के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। लाभ की स्थिति में भी सुधार होगा। सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं, खास ख्याल रखें। अनियोजित खर्च बढ़ेंगे, फिजूलखर्ची में नियंत्रण रखें। माता से धन की प्राप्ति होगी।

सिंह राशि आज आप शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें, व्यवधान आ सकते हैं। नौकरी में कार्यभार में वृद्धि हो सकती है। परिश्रम की अधिकता बनी रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पूरा दिन आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। पारिवारिक समस्याएं यथावत रहेंगी। आय कम एवं खर्च अधिक की स्थिति रहेगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे।

कन्या राशि आज आपको पूरा दिन मानसिक शान्ति रहेगी, लेकिन धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा। कारोबार में सुधार होगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। मानसिक कठिनाइयां बढ़ेंगी। कुटुम्ब परिवार में धार्मिक कार्य होंगे, धार्मिक गतिविधियों में शामिल होंगे। उपहार प्राप्त होंगे। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त्र होंगे। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा।


तुला राशि – आज आपका मन अशान्त रहेगा, शांति के लिए प्रयास करें। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ सकता है। कारोबार में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है, तैयार रहें।आज आपको माता-पिता का साथ मिलेगा। भागदौड़ अधिक रहेगी। बातचीत में संयत रहें। आपके अन्दर आत्मविश्वास में कमी आएगी। पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। क्रोध के अतिरिक्त से बचने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा। किसी सज्‍जन से भेंट हो सकती है। सन्तान से मतभेद हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि – आज आप पूरा दिन आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। तरक्की हो सकती है। आय में वृद्धि होगी, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। आज आपके मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा, सकारात्मकता के लिए प्रयास करें। कार्यक्षेत्र की स्थिति में सुधार होगा। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे, धार्मिक गतिविधियों में शामिल होंगे। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं, बातचीत में संयम बरतें।

धनु राशि – आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। कारोबार मे परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। आय में वृद्धि होगी, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। परिवार की समस्या बढ़ सकती हैं। बातचीत में संयत रहें। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। स्थान परिवर्तन की सम्भावना है।

मकर राशि – आज आपको पूरा दिन मानसिक शान्ति बनी रहेगी। जीवनसाथी का साथ रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। भाग-दौड़ अधिक रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। बातचीत में सन्तुलित रहें। आज आपके अन्दर आशा और निराशा के मिश्रित भाव बने रहेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की सम्भावना है।

कुंभ राशि – आज आप पूरा दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे, परन्तु मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है, सकारात्मकता के लिए प्रयास करें। बातचीत में सन्तुलित रहें। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। संयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा। आय में कठिनाई एवं खर्चों में वृद्धि की स्थिति रहेगी। मित्रों के साथ धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। खर्चों की अधिकता बनी रहेगी।

मीन राशि – आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आत्मसंयत रहें। क्रोध से बचने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में सुधार हो सकता हैं। पिता के स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें। आत्मविश्वास में कमी आएगी। अपनी सेहत का खास ध्यान रखें। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। स्वास्थ्य का ख़ास ख्याल रखें।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

ताजा खबरे