मेष राशि- आज आपको पूरा दिन मानसिक शान्ति बनी रहेगी, परन्तु आत्मविश्वास में कमी हो सकती है, संयम और धैर्य बनाकर रखें। आज आपको नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता बनी रहेगी। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, बातचीत में संयम बरतें। धन की स्थितियों में सुधार होगा। रुके हुए काम बनेंगे।
वृष राशि- आज आपके अन्दर आत्मविश्वास में कमी हो सकती है, संयम और धैर्य बनाकर रखें। माता का सानिध्य मिलेगा। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। आय में वृद्धि होगी, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। खर्च की स्थिति से परेशान रहेंगे, फिजूलखर्ची में नियंत्रण रखें। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। संचित धन में कमी आ सकती है।आज आपका रहन-सहन कष्टकारी हो सकता है। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं, ख्याल रखें।
मिथुन राशि- आज आपको कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आपका रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी,फिजूलखर्ची में नियंत्रण रखें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। मानसिक कठिनाइयां बढ़ेंगी, संयम बनाकर रखें। तनाव की स्थिति हो सकती हैं। पारिवारिक समस्याएं बढ़ सकती हैं। दिनचर्या अव्यवस्थित रहेगी। नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, बातचीत में संयम बरतें। आज आपको पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं, धैर्य बनाकर रखें।
कर्क राशि- आज आपके अन्दर आशा-निराशा के मिश्रित भाव बने रहेंगे।आत्मसंयत रहें। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ सकती है, धार्मिक गतिविधियों में शामिल होंगे। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। कारोबार में सुधार होगा। विस्तार के लिए निवेश कर सकते हैं। किसी यात्रा पर जा सकते हैं। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है, बातचीत में संयम बरतें। कुटुम्ब में किसी बुजुर्ग को हानि हो सकती है। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है।आज आपका रहन-सहन कष्टमय हो सकता है।
सिंह राशि- आज पूरा दिन मन प्रसन्न रहेगा। पूरा दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा। धार्मिक संगीत में रुचि बढ़ सकती है, धार्मिक गतिविधियों में शामिल होंगे। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज आपकी दिनचर्या अव्यवस्थित रहेगी। आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा। धैर्यशीलता में कमी रहेगी, धैर्य बनाकर रखें। नौकरी में इच्छा-विरुद्ध कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। यात्रा योग बन रहे हैं। विवादों से बचने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा। लंबी यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं।
कन्या राशि- आज आप व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा। वाहन सुख में कमी आ सकती है। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। खानपान में रुचि बढ़ेगी। वाणी में कठोरता का प्रभाव पड़ेगा। अपनी सेहत का खास ध्यान रखें। आज आपको पूरा दिन मानसिक शान्ति बनी रहेगी, लेकिन स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं, ख्याल रखें। शैक्षिक कार्यों में सुखद परिणाम मिलेंगे।
तुला राशि- आज आपको पूरा दिन मानसिक शान्ति बनी रहेगी। पूरा दिन आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे।आज आपको कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में सुधार हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते है, बातचीत में संयम बरतें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। भाइयों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, ख्याल रखें।
वृश्चिक राशि- आज आपके मन में उतार-चढ़ाव बने रहेंगे। माता-पिता का साथ मिलेगा। नौकरी में परिवर्तन की संभावना हैं। आज आप परिवार से दूर किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। वाणी में सौम्यता बनी रहेगी। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, बातचीत में संयम बरतें। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता है। यात्रा पर जाना हो सकता है। वाहन के रख-रखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं।
धनु राशि- आज आप किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। आपके परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं, धार्मिक गतिविधियों में शामिल होंगे। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। खर्चों में वृद्धि होगी, फिजूलखर्ची में नियंत्रण रखें। अपने स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें।आज आपको पूरा दिन मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु आत्मसंयत रहें। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाना हो सकता है, धार्मिक गतिविधियों में शामिल होंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
मकर राशि- आज आपका मन परेशान रहेगा। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। सचेत रहें। कारोबार में सुधार होगा। आज आपके लिए लाभ के अवसर बढ़ेंगे। आज आप पूरा दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे, लेकिन आपकी धैर्यशीलता में कमी आएगी। आवेश के अतिरेक से बचने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। बातचीत में संयत रहें। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं, ख्याल रखें। शुभ समाचार मिलेंगे।
कुंभ राशि- आज आपके मन में नकारात्मकता का प्रभाव हो सकता है, सकारात्मकता के लिए प्रयास करें। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आज आपके अन्दर आशा और निराशा के मिश्रित भाव बने रहेंगे। खर्चों की अधिकता से चिन्तित रहेंगे, फिजूलखर्ची में नियंत्रण रखें। व्यर्थ के विवादों से बचने का प्रयास करें, आपके लिए बेहतर होगा। किसी कानूनी मामले में फंस सकते हैं।आज आपका धर्म के प्रति श्रद्धाभाव बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा।
मीन राशि-आज आपको किसी रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। उच्च शिक्षा के लिए किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। भागदौड़ अधिक रहेगी। भाई-बहनों के सहयोग से कारोबार की स्थिति में सुधार हो सकता है। मानसिक अशांति रहेगी, मानसिक शान्ति बनाएं रखने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा। आज आपका पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। आय में वृद्धि होगी, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।