Thursday, June 1, 2023
spot_img

नैनीताल : पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

नैनीताल ::- पुलिस ने चोरगलिया क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

नैनीताल पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नशा उन्मूलन अभियान के दौरान भगवान सिंह महर, थानाध्यक्ष चोरगलिया के नेतृत्व में चोरगलिया क्षेत्र में अवैध नशे की रोकथाम के लिए चेकिंग के दौरान अभियुक्त बलजीत सिंह निवासी ग्राम टुकड़ी थाना नानकमत्ता जिला उधम सिंह नगर को 34 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

इस दौरान अभियुक्त के विरुद्ध थाना चोरगलिया पर धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

पुलिस टीम

1. भगवान सिंह महर, थानाध्यक्ष चोरगलिया।
2. कांस्टेबल 356 सीपी बसंत भट्ट।
3.कांस्टेबल 848 सीपी वीरेंद्र राणा।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

ताजा खबरे