पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के चंदननगर में रहने वाली पर्वतारोही पियाली बसाक ने रविवार को एक नया कीर्तिमान बनाया हैं। पियाली ने उन्होंने बिना ऑक्सीजन सिलेंडर के माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई पूरी की है। जिसके बाद एक अक्टूबर, 2021 को माउंट धौलागिरी-1 (8167 मीटर) को सफलतापूर्वक फतह करने वाली पीयाली ऑक्सीजन के बिना माउंट एवरेस्ट पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनी हैं।।
उन्होंने एवरेस्ट पर पहुंचने के बाद लगभग सुबह नौ बजे राष्ट्रीय तिरंगा फहराया। वह ऑक्सीजन के बिना ही माउंट एवरेस्ट को फतह करने के लिए निकली थी।
आपको बता दें कि उन्होंने यह कामयाबी दूसरे प्रयास में हासिल की है। पिछली बार भी वह चोटी के काफी करीब पहुंच गई थीं, लेकिन फंडिंग की कमी की वजह से वह ऐसा नहीं कर सकी, लेकिन उन्हें शुक्रवार की सुबह एवरेस्ट के लिए फिर से अनुमति मिल गई।
