Wednesday, April 17, 2024
spot_img

सऊदी अरब ने भारत समेत इन 16 देशों की यात्रा में लगाया प्रतिबंध, इसलिए लिया यह फैसला

सऊदी अरब में पिछले कुछ दिनों से बढ़ रहे कोरोना के मामलो को देखते हुए सऊदी अरब सरकार ने अपने नागरिकों पर भारत समेत 16 देशों की यात्रा करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। सऊदी अरब ने भारत के अलावा लेबनान, सीरिया, टर्की, अफगानिस्तान, इरान, येमेन, सोमालिया, इथोपिया, डेमोक्रैटिक रिपब्लिक ऑफ कॉन्गो, लीबिया, इंडोनेशिया, वियतनाम, अर्मेनिया, बेलारूस, वेनेजुएला के नागरिकों पर भी सऊदी अरब की यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया है। साथ ही सऊदी की सरकार ने इन देशों में अंतरराष्ट्रीय उड़ान पर भी प्रतिबंध लगा दिया है।

फिलहाल सऊदी सरकार ने यह प्रतिबंध सिर्फ अपने नागरिकों पर लगाया है। हालांकि अभी तक इस तरह की कोई गाइडलाइन नहीं जारी की गई है जिसमे भारत के नागरिकों पर सऊदी अरब में प्रवेश करने पर प्रतिबंध लगाया गया हो। सऊदी सरकार ने अपने नागरिकों को भरोसा दिलाया है कि अभी तक देश में एक भी मंकीपॉक्स के मामले नहीं आए हैं। डेप्युटी स्वास्थ्य मंत्री अब्दुल्ला असीरी ने बताया कि देश में यह क्षमता है कि वह मंकीपॉक्स के एक भी मामले को पकड़ सके, साथ ही अगर कोई भी संक्रमण का मामला सामने आता है तो हम उसका सामना कर सकते हैं।

इस बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मंकीपॉक्स के 80 मामलों की पुष्टि की है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से कहा गया है कि 11 देशों में मंकीपॉक्स के 80 मामले सामने आए हैं। हम इस संक्रमण के विस्तार को बेहतर तरह से समझने की कोशिश कर रहे हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

ताजा खबरे