Wednesday, June 7, 2023
spot_img

हल्द्वानी : उपवा की पहल पर पुलिस परिवार की महिलाओं एवं महिला पुलिस कार्मिकों के लिए लगाया गया स्वास्थ्य शिविर

नैनीताल ::- UPWWA उत्तराखंड अध्यक्ष डॉ.अलकनन्दा अशोक के मार्गदशन एवं हेमा बिष्ट जिलाध्यक्ष उपवा के निर्देशन में नोडल अधिकारी उपवा विभा दिक्षित द्वारा हल्द्वानी कोतवाली परिसर में स्थित सभागार में महिला अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर शुक्रवार को पुलिस परिवार की महिलाओं एवं महिला पुलिस अधि.कर्म. के लिए निःशुल्क हेल्थ चैकअप शिविर लगाया गया।

इस दौरान स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में डॉ.श्रद्धा सयाना द्वारा उपस्थित सभी महिलाओं,महिला पुलिस को उनके बेहतर स्वास्थ्य एवं फिट रहने के लिए जागरूक किया गया। चिकित्सक टीम द्वारा महिला सम्बन्धी समस्याओं से अवगत कराया गया।

डॉ. श्रृद्धा ने सभी उपस्थित महिलाओं को बताया कि नौकरी पैशे या घरेलू महिलायें भी अपने शरीर एवं स्वास्थ्य के प्रति कार्य की अधिकता के कारण ध्यान नहीं दे पाते हैं, जिससे भविष्य में गम्भीर बिमारियों का सामना करना पडता है।

इस दौरान बिमारियों के लक्षण व इसके उपचार के बारे में जानकारी दी गयी। स्वास्थ्य के प्रति सजग के लिए कहा गया एवं समय-समय पर आप अपने स्वास्थ्य का परीक्षण कराते रहें जिससे किसी भी गम्भीर बिमारी को समय से रोका जा सके।महिलाओं द्वारा भी डॉक्टर को अपनी-अपनी स्वास्थ्य सम्बन्धित समस्याओं से अवगत कराया गया, सुझाव लिए गए साथ ही परीक्षण भी कराया गया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

ताजा खबरे