Saturday, December 2, 2023
spot_img

देहरादून में तेज हवा ने खोला बंद कमरे का राज, तीन महीने पुरानी मिली महिला की लाश

उत्तराखण्ड के प्रदेश मुख्यालय देहरादून में एक पेइंग गेस्टहाउस से महिला की करीब तीन महीने पुरानी लाश मिली है। पश्चिम बंगाल की 30 वर्षीय महिला की लाश कमरे में रखे बेड के बॉक्स में सड़ता रहा। बुधवार रात जब तेज हवाएं चलीं तो आसपास दुर्गंध फैल गई। इसके बाद दरवाजे का ताला तोड़ा गया तो राज खुल गया। उधर, पति तीन महीने से फरार बताया जा रहा है।

राजपुर थानाध्यक्ष मोहन सिंह के अनुसार, जाखन में कपूर पेइंग गेस्ट हाउस है। यहां रीफैन बीबी निवासी मातपारा बर्धमान पश्चिम बंगाल अपने पति अजरुल लश्कर निवासी भगवान खाली पश्चिम बंगाल के साथ किराये पर रहती थी। जनवरी में अजरुल पीजी में ताला लगाकर पश्चिम बंगाल चला गया। उसने लोगों से कहा था कि उसकी पत्नी पहले ही यहां से जा चुकी है और वह कुछ दिन में लौट आएगा। लेकिन, वह जनवरी से अब तक नहीं लौटा और बीते दो महीने का किराया भी नहीं चुकाया। बीते रात जब तेज हवाएं चलीं तो पूरे पीजी में दुर्गंध फैल गई। रात करीब 12:30 बजे दरवाजे का ताला तोड़ा गया। अंदर बेड के बॉक्स में कंबल से लिपटी लाश सड़ चुकी थी। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने लाश कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दी। साथ ही, महिला के पति पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

ताजा खबरे