Friday, April 19, 2024
spot_img

उत्तराखण्ड ब्रेकिंगः महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन! केन्द्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी, जनता को धोखा देने का आरोप

देहरादून। लगातार बढ़ रही महंगाई के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए आज राजधानी दून में कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान बढ़ती महंगाई के लिए केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। इस मौके पर महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि सत्ता में आने से पहले बीजेपी ने बहुत हुई महंगाई की मार, अबकी बार मोदी सरकार का नारा दिया था लेकिन सत्ता में आने के बाद बीजेपी अपने इस नारे को भूल गई है। पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस के दाम रोजाना बढ़ रहे हैं। कहा कि फल, सब्जी, दूध समेत सभी चीजों के दाम दिनोंदिन बढ़ते जा रहे हैं, लेकिन भाजपा को इससे कोई लेना-देना नहीं है। कहा कि भाजपा ने हमेशा जनता के साथ छल किया। अभी हाल ही में चुनाव हुए और जनता ने भाजपा पर विश्वास जताते हुए उसे सत्ता की चाबी सौंपी, लेकिन सत्ता में आते ही भाजपा ने जनता के साथ धोखा किया और जनता पर महंगाई का बहुत बढ़ा बोझ डाल दिया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

ताजा खबरे