लालकुआं: सेंचुरी पेपर मिल के कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष डीएन सुयाल ने विधान सभा चुनाव में कांग्रेस को समर्थन देने का निर्णय लिया है। कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत ने उनका माला पहनाकर स्वागत किया।
सेंचुरी पेपर मिल की सबसे बड़ी यूनियन के अध्यक्ष डीएन सुयाल लालकुआं विधानसभा से पूर्व में बसपा से विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। जबकि उनके पुत्र हल्द्वानी डिग्री कॉलेज में छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ चुके है। डीएन सुयाल की यूनियन सेंचुरी पेपर मिल की सबसे बड़ी यूनियन है। जिसमे हजारों कर्मचारी जुड़े है। इस बार उन्होंने कांग्रेस से चुनाव लड़ रहे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को समर्थन देने का निर्णय लिया है। शुक्रवार को कांग्रेसी प्रत्याशी हरीश रावत ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया।
इस दौरान डीएन सुयाल ने कहा कि पूरी लालकुआं विधानसभा के विकास के लिए हरीश रावत का जीतना आवश्यक है। उन्होंने क्षेत्र की जनता के साथ ही समर्थकों को कांग्रेसका पक्ष अध्यक्ष मतदान करने की अपील की है। छात्र महासंघ के पूर्व अध्यक्ष हिमांशु कबडवाल ने कहा कि डीएन सुयाल द्वारा समर्थन देने से कांग्रेस को मजबूती मिलेगी।