Saturday, December 2, 2023
spot_img

चौथे खेलो इंडिया यूथ गेम्स में देश भर से अब तक का सबसे बड़ा 8500 खिलाड़ियों का दल करेगा प्रतिभाग

नई दिल्ली। चौथे खेलो इंडिया यूथ गेम्स में देश भर से 8500 खिलाड़ियों का अब तक का सबसे बड़ा दल भाग लेगा। केन्द्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज शनिवार को पंचकूला के इंद्रधनुष सभागार में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 के प्रतीक चिन्ह, गीत, जर्सी और शुभंकर को लॉन्च करने के दौरान कहा कि देश की कुल आबादी में महज दो प्रतिशत की हिस्सेदारी के साथ हरियाणा ने अधिकांश खेल प्रतियोगिताओं में देश को सबसे अधिक पदक दिलाए हैं।
पारंपरिक खेलों के संरक्षण पर जोर देते हुए मंत्री ठाकुर ने कहा कि पांच पारंपरिक खेल – गतका, कलारीपयट्टू, थांग-ता, मल्लखंब और योगासन – आगामी खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 का हिस्सा होंगे। उन्होंने कहा कि यूथ गेम्स और हाल ही में संपन्न हुए खेलो इंडिया के तहत यूनिवर्सिटी गेम्स निश्चित रूप से युवाओं को भविष्य में बड़े लक्ष्यों को हासिल करने के लिए प्रेरित करेंगे। केन्द्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री ने कहा कि भारत सरकार एथलीटों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए किए जा रहे अपने प्रयासों को लेकर सजग है।
वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि राज्य सरकार इस आयोजन के लिए पूरी तैयारी कर रही है। उन्होंने राज्य को खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 की मेजबानी करने का अवसर देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का धन्यवाद किया। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि यह राज्‍य देश के लिए सिर्फ खाद्यान्नों का ही उत्पादन नहीं कर रहा, बल्कि अपने खिलाड़ियों के माध्यम से पदक भी अर्जित कर रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों के लिए अच्छे हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

ताजा खबरे