Friday, June 2, 2023
spot_img

पिथौरागढ़ :: महाकाली नदी पर स्कूली छात्रों का रिवर राप्टिंग जारी

पिथौरागढ़ ::- जिले के अंतराष्ट्रीय सीमा में लगने वाले ऐतिहासिक जौलजीबी मेले के उपलक्ष्य में उत्तराखंड पर्यटन विभाग के द्वारा प्रायोजित कुमाऊँ मंडल विकास निगम पिथौरागढ़ द्वारा रिवर राफ्टिंग प्रशिक्षण किया जा रहा है जो जौलजीबी से हंसेशवर मठ तक स्कूली बच्चों को रिवर राफ्टिंग प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

जिसमे विकासखंड धारचूला मुंसियारी डीडीहाट कनालीछीना क्षेत्र के 15 वर्ष से ऊपर स्कूली छात्र छात्रों को 14 नवम्बर से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिस का समापन 24 नवंबर को किया जाएगा।

वहीं कुमाऊ मंडल विकास निगम के प्रबंधक साहसिक पर्यटन दिनेश गुरुरानी ने बताया कि आज चौथे दिन भी रिवर राफ्टिंग जारी है। जिसमे आज छात्र-छात्राओं ने जौलजीबी से हंसेशवर तक रिवर राफ्टिंग की। इस दौरान छात्र छात्राओं को हिमालय बचाओ अभियान के तहत भी जोड़ा गया। साथ ही आपदा प्रबंधन की जानकारी दी गई। वहीं गुरुरानी ने कहा कि उक्क्त कार्यक्रम उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा हरी झंडी दिखाकर इसका उद्घाटन किया गया था। उस दौरान उनको दिये गये पौधे को हंसेशवर मठ परिसर में महंत परमानंद गिरि महाराज की देखरेख में लगाया गया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

ताजा खबरे