Tuesday, April 30, 2024
spot_img

26 अगस्त राशिफल– आज कुंभ राशि वाले जातक रहें सावधान, इन कष्टों से हो सकता हैं सामना, मेष राशि वालों को भी इन कुछ खास उपायों से मिल सकता हैं लाभ

मेष राशि- आज आपके मन में उतार-चढ़ाव बने रहेंगे। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें, आपके लिए बेहतर होगा। माता-पिता का साथ मिलेगा। वाहन सुख में वृद्धि होगी। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं, धार्मिक गतिविधियों में शामिल होंगे। मानसिक शान्ति के प्रयास करें। वाणी में सौम्यता रहेगी। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। अति उत्साही होने से बचें। सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा।

वृष राशि- आज आप आत्मसंयत रहें। क्रोध से बचने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव की सम्भावना बन रही है। परिश्रम अधिक रहेगा। आपका रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कला एवं संगीत के प्रति रुझान रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। परिवार में सुख शान्ति रहेगी। मन में शान्ति और प्रसन्नता के भाव रहेंगे। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी। खर्च अधिक रहेंगे। अपनी सेहत का खास ध्यान रखें।

मिथुन राशि- आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। आय के स्रोत बनेंगे, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। परिवार में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। मानसिक कठिनाइयों में कमी आएगी। धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है, धार्मिक गतिविधियों में शामिल होंगे। यात्रा सुखद रहेगी। संचित धन में कमी आ सकती है।

कर्क राशि- आज आपके अन्दर आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु आत्मसंयत रहें, बेहतर होगा। बातचीत में सन्तुलन बनाये रखें। आज आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। अपनी भावनाओं को वश में रखने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। मानसिक शान्ति रहेगी। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार रहेंगे, ख्याल रखें। परिश्रम अधिक रहेगा। तरक्की के अवसर मिलेंगे।

सिंह राशि- आज आपकी वाणी के प्रभाव से रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। खर्च बढ़ेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। मानसिक शान्ति रहेगी। कारोबार की स्थिति सन्तोषजनक रहेगी। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है, बातचीत में संयम बरतें। बातचीत में सन्तुलन बनाए रखें। कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन लाभ हो सकता है। खर्च अधिक रहेंगे, फिजूलखर्ची में नियंत्रण रखें, बेहतर होगा।

कन्या राशि- आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। शोधादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आय के साधन बन सकते हैं। खर्च बढ़ेंगे, फिजूलखर्ची में नियंत्रण रखें। अति उत्साही होने से बचें। धार्मिक संगीत में रुचि बढ़ सकती है। अपनी भावनाओं को वश में रखें, आपके लिए बेहतर होगा। आपके जीवनसाथी से नोंकझोंक हो सकती है। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा।अपनी सेहत का खास ध्यान रखें।

तुला राशि- आपके अन्दर धैर्य की कमी बनी रहेगी, धैर्यशीलता बनाये रखने का प्रयास करें। कारोबार के विस्तार के लिए निवेश कर सकते हैं। भागदौड़ अधिक रहेगी। आय में वृद्धि होगी, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। माता-पिता का साथ मिलेगा। आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। धर्म-कर्म में व्यस्तता बढ़ सकती है, धार्मिक गतिविधियों में शामिल होंगे। बातचीत में सन्तुलन बनाए रखें। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं।नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक राशि- आज आपके अंदर आशा-निराशा के भाव हो सकते हैं। नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि के साथ स्थान परिवर्तन हो सकता है। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। खर्चों में वृद्धि होगी,फिजूलखर्ची में नियंत्रण रखें। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। पूरा दिन आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। माता-पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं, ख्याल रखें। आज आपका रहन-सहन कष्टकारी हो सकता हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी, संभल कर खर्चे,आपको अफसरों का सहयोग मिलेगा।

धनु राशि- आज आपके अन्दर आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। मन में नकारात्मक विचार बने रहेंगे,सकारात्मकता के लिए प्रयास करें। आज आपको परिवार का साथ मिलेगा। सन्तान के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। सफलता के योग बन रहे हैं। घर-परिवार में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी। माता-पिता से सहयोग मिल सकता है। जीवन सुखमय रहेगा। सेहत के प्रति सतर्क रहें। भाइयों के सहयोग से कारोबार शुरू कर सकते हैं।

मकर राशि-आज आपके मन में शान्ति एवं प्रसन्नता रहेगी। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।अपनी सेहत का खास ध्यान रखें। कला या संगीत में रुचि रहेगी। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों में सफलता मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। किसी दूसरे स्थान पर जाना हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा।

कुंभ राशि-आज आपके अन्दर आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन परेशान हो सकता है, ख्याल रखें। आपका रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। कारोबार में विदेश यात्रा लाभप्रद रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी, परन्तु खर्च भी अधिक रहेंगे। क्रोध की अधिकता रहेगी, क्रोध को काबू में रखे। आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य में सुधार होगा। यात्रा लाभप्रद रहेगी। अनियोजित खर्च बढ़ेंगे। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। बातचीत में सन्तुलित रहें।

मीन राशि- आज पूरा दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में सफल रहेंगे। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। कारोबारी कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। परिश्रम अधिक रहेगा। अपनी भावनाओं को वश में रखने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। व्यर्थ के कार्यों में व्यस्तता अधिक रहेगी। सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार रहेंगे, ख्याल रखें। संचित धन में कमी आएगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

ताजा खबरे