Tuesday, April 30, 2024
spot_img

12 सितंबर राशिफल– आज कन्या राशि वाले जातक रहें सावधान, इन कष्टों से हो सकता हैं सामना, धनु राशि वालों को भी इन कुछ खास उपायों से मिल सकता हैं लाभ

मेष राशि- आज आपके अन्दर आत्मविश्वास में कमी आएगी, संयम और धैर्य बनाकर रखें। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। उच्चपद की प्राप्ति‍ हो सकती है। स्थान परिवर्तन के भी हो सकता है, तैयार रहें। भाइयों के सहयोग से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। धैर्यशीलता में कमी भी रहेगी, संयम और धैर्य बनाकर रखें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। व‍िवादों से बचने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा।

वृष राशि- आज आपके मन में आशा-निराशा के भाव हो सकते हैं, संयम बनाकर रखें। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। माता-पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। सन्तान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं, खास ख्याल रखें। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। काम के सिलसिले में परिवार से दूर जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। पूरा दिन आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे।

मिथुन राशि- आज आपको पूरा दिन मानसिक शान्ति‍ रहेगी, परन्तु फिर भी आत्मसंयत रहें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। रहन-सहन में असहज रहेंगे, संयम और धैर्य बनाकर रखें। कार्यक्षेत्र में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है।

कर्क राशि- आज आपके अन्दर आत्मविश्वास में कमी रहेगी, संयम और धैर्य बनाकर रखें। बातचीत में सन्तुलित रहें। नौकरी में विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी, फिजूलखर्ची में नियंत्रण रखें। आय में वृद्धि होगी, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। विदेश यात्रा के योग भी बन रहे हैं। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा, बातचीत में संयम बरतें। किसी प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्कारादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।

सिंह राशि- आज आप आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं, धार्मिक गतिविधियों में शामिल होंगे। मित्रों का सहयोग भी मिल सकता है। मन अशान्त रहेगा। वाणी में सौम्यता रहेगी। धैर्यशीलता में वृद्धि होगी, संयम बनाकर रखें। खर्च भी बढ़ेंगे, लेक‍िन आय में भी वृद्धि होगी। सन्तान को कष्ट होगा।


कन्या राशि- आज आपके अन्दर आशा और निराशा के मिश्रित भाव बने रहेंगे। नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। परिवार से दूर किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचने का प्रयास करें। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में अफसरों का सहयोग मिलेगा।

तुला राशि- आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे, संयम और धैर्य बनाकर रखें। आज आपकी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी। कला एवं संगीत के प्रति रुझान रहेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। कुटुम्ब परिवार में धार्मिक कार्य होंगे।

वृश्चिक राशि- आज आपके भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। माता-पिता का सानिध्य मिलेगा। नौकरी में इच्छाविरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है, तैयार रहें। किसी प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्कारादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। नौकरी में तरक्की के योग भी बन रहे हैं। आय के नए स्रोत व‍िकस‍ित हो सकते हैं, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

धनु राशि- आज आपका मन परेशान रहेगा। परिवार में शान्ति‍ बनाये रखने के प्रयास करें। बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। कारोबार में वृद्धि होगी। परिश्रम की अधिकता रहेगी। अपनी सेहत का खास ध्यान रखें। लाभ के अवसर म‍िलेंगे।

मकर राशि-आज आप संयत रहें। आपके अन्दर धैर्यशीलता में कमी रहेगी, धैर्य बनाकर रखें। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं, खास ख्याल रखें। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। परिवार में आपसी मनमुटाव बढ़ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आलस्य की अधिकता रहेगी। परिवार की समस्या परेशान कर सकती हैं। रुके हुए काम पूरा होने के योग हैं।

कुंभ राशि- आज आपके अन्दर आशा और निराशा के मिश्रित भाव बने रहेंगे। आज आप माता-पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। आज आपको स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं, ख्याल रखें। किसी प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्कारादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। व‍िवादों से बचकर रहने का प्रयास करें, आपके लिए बेहतर होगा।

मीन राशि- आज आपको नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं। पारिवारिक सुख में कमी आ सकती है। किसी दूसरे स्थान पर जाना हो सकता है। माता का सानिध्य एवं साथ मिलेगा। कारोबार में परिवर्तन हो सकता है। आय में वृद्धि होगी, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आज आपका मन परेशान रहेगा। आत्मसंयत रहें। आज आप अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

ताजा खबरे