Sunday, June 4, 2023
spot_img

पिथौरागढ़ : 05 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब व बीयर के साथ 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, वाहन किया सीज

पिथौरागढ़::- थाना अस्कोट एवं जाजरदेवल पुलिस ने 02 पृथक-पृथक मामलों में कुल 05 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब व बीयर के साथ 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार तथा शराब परिवहन में प्रयुक्त एक वाहन भी किया सीज।

पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, जनपद में नशे की प्रवृत्ति पर पूर्ण रुप से अंकुश लगाने के लिए अवैध मादक पदार्थो की बिक्री,तस्करी करने वालों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए लगातार कड़ी कार्यवाही की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक अस्कोट, उमराव सिंह के नेतृत्व में हेड कानि. प्रहलाद सिंह मय पुलिस टीम द्वारा पीपली-कनालीछीना लिंक मार्ग से अभियुक्त धरम सिंह पुत्र भवान सिंह धामी, को 03 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब व 02 पेटी बीयर, (कुल- 05 पेटी के साथ गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध कोतवाली अस्कोट में धारा- 60/72 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया तथा वाहन को सीज किया गया।

वहीं थानाध्यक्ष जाजरदेवल, मदन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में हेड कानि. पंकज भण्डारी एवं पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त दीपक कुमार भट्ट पुत्र लाल मणि भट्ट, को स्वयं की चाय की दुकान में अवैध रुप से लोगों को शराब पिलाने, बेचने पर गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध थाना जाजरदेवल में धारा- 21/60 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

ताजा खबरे