Monday, October 2, 2023
spot_img

पिथौरागढ़ :रेडक्रॉस समिति के प्रशिक्षण के दौरान बच्चों को दी महत्वपूर्ण जानकारी

पिथौरागढ़ ::- नगर पालिका सभागार में रेडक्रॉस समिति के प्रशिक्षण के दौरान बच्चों को महत्वपूर्ण जानकारी देने पर सरोज जोशी को सम्मानित किया गया।

नगर पालिका सभागार में आयोजित रेडक्रॉस समिति का तीन दिवसीय प्रशिक्षण रेड क्रॉस की कार्यकारिणी समिति एवं डॉक्टर के लिए आयोजित किया गया जिसमें सरोज जोशी प्रधानाचार्य राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देबलथ के द्वारा प्रतिभाग कर बच्चों को महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी। इस के लिए उन्हें रेडक्रॉस समिति के द्वारा सम्मानित किया गया।

इस दौरान रेड क्रॉस के चेयरमैन महेश पंत सचिव भगवान सिंह कोषाध्यक्ष नवराज भैसोडा तथा समस्त स्वयंसेवकों का भी स्वागत किया गया, आपको बता दें कि सरोज जोशी ने रेडक्रॉस के साथ मिलकर स्कूली बच्चों को फर्स्ट एड के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी एवं अन्य चिकित्सकीय सुविधाओं के विषय में जानकारी दी थी। आपको बता दें कि सरोज जोशी जोशी विद्यालय गतिविधियों के साथ-साथ रेड क्रॉस एवं अन्य सामाजिक गतिविधियों में भी भाग लेती रहती हैं एवं विद्यार्थियों के सर्वागीण विकास पर जोर देती हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

ताजा खबरे