नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी में एक बड़ा संगठनात्मक बदलाव सामने आया है। पार्टी ने राज्यसभा में अपने उपनेता पद से राघव चड्ढा को हटा दिया है, जिसे उनके लिए बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है। पार्टी ने अब अशोक मित्तल को राज्यसभा में डिप्टी लीडर यानी उपनेता की जिम्मेदारी सौंपी है। इस संबंध में आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को औपचारिक पत्र भेजकर जानकारी दे दी है। सूत्रों के मुताबिक यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है जब राघव चड्ढा पिछले कुछ समय से पार्टी और उससे जुड़े अहम मुद्दों पर चुप नजर आ रहे थे। इतना ही नहीं, पार्टी ने हाल ही में उन्हें आगामी विधानसभा चुनावों के स्टार प्रचारकों की सूची से भी बाहर कर दिया था। जानकारी यह भी सामने आई है कि पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय से यह अनुरोध किया है कि राघव चड्ढा को सदन में बोलने के लिए समय आवंटित न किया जाए, जिससे यह संकेत मिलता है कि संगठन के भीतर उनकी भूमिका सीमित की जा रही है। हालांकि पार्टी के अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि इस फैसले के पीछे कोई स्पष्ट या अनुशासनात्मक कारण नहीं है और राघव चड्ढा को किसी भी पार्टी-विरोधी गतिविधि का दोषी नहीं पाया गया है। लेकिन यह जरूर माना जा रहा है कि पार्टी इस बदलाव के लिए लंबे समय से सही समय का इंतजार कर रही थी।
सूत्रों के अनुसार राघव चड्ढा कई महत्वपूर्ण मौकों पर पार्टी गतिविधियों से दूरी बनाए हुए थे। इनमें वह समय भी शामिल है जब अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को आबकारी नीति मामले में राहत मिलने के बाद पार्टी ने शक्ति प्रदर्शन किया था। बताया जा रहा है कि इसी दौरान चड्ढा धीरे-धीरे पार्टी नेतृत्व से दूर होते गए। हालांकि फिलहाल उन्हें निलंबित करने की कोई योजना नहीं है। पार्टी नहीं चाहती कि इस तरह के किसी कदम से उन्हें राजनीतिक सहानुभूति का दर्जा मिल जाए। गौरतलब है कि हाल ही में राघव चड्ढा ने मुंबई एयरपोर्ट पर उड़ान यात्री कैफे की सराहना की थी, जो महाराष्ट्र में एनडीए सरकार के तहत संचालित है। इस बयान के भी राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं। फिलहाल यह साफ है कि आम आदमी पार्टी के भीतर बड़ा रणनीतिक बदलाव चल रहा है और आने वाले दिनों में इसकी दिशा और भी स्पष्ट हो सकती है।
Trending
छोई हनुमान धाम में हनुमान जयंती की प्रार्थना के लिए भक्तों के साथ शामिल हुए सीएम धामी, रामनगर में भक्तिमय माहौल
AAP नेतृत्व बदलाव से अटकलें तेज
उत्तराखंड का आध्यात्मिक परिदृश्य: सीएम धामी और देवकीनंदन ठाकुर ने 2026 चारधाम सीजन हेतु धार्मिक मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए सहयोग किया
कम ऑक्सीजन स्तर के कारण यमुनोत्री और केदारनाथ जाने से पहले बुजुर्ग यात्रियों को डॉक्टरों से परामर्श करने के लिए दिशानिर्देश जारी
गढ़वाल क्षेत्र में गाइड और पोर्टर समुदाय भविष्य की कमाई को लेकर चिंतित, अंतरराष्ट्रीय ट्रेकिंग समूहों ने हिमालयी अभियानों से नाम वापस लिया
पौड़ी और कर्णप्रयाग आरटीओ कार्यालयों में ग्रीन कार्ड प्राप्त करने के लिए ड्राइविंग कौशल और वाहन सुरक्षा मानकों का सत्यापन अनिवार्य
भारत के महापंजीयक ने शामिल सभी फील्ड स्टाफ के कानूनी अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रव्यापी जनगणना निदेशालयों को सख्त सर्कुलर जारी किया
अवैध गतिविधियों को खत्म करने और रात में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एसएसपी देहरादून ने निरंतर 'ऑपरेशन प्रहार' की योजना बनाई