नई दिल्ली। दिल्ली के उत्तम नगर के चर्चित तरूण हत्याकाण्ड केस में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। द्वारका पुलिस के मुताबिक कुछ लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भ्रामक और अपुष्ट जानकारी फैलाकर माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने संबंधित सोशल मीडिया कंपनियों से संपर्क कर ऐसे अकाउंट्स और पोस्ट हटाने के लिए कहा है। अब तक पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भड़काऊ कंटेंट हटाने के लिए आईटी एक्ट की धारा 79(3)(बी) के तहत 14 टेकडाउन रिक्वेस्ट भेजी हैं, जबकि इंस्टाग्राम पर 8 टेकडाउन रिक्वेस्ट भेजी गई हैं। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि कुछ लोग घटना से जुड़ी झूठी कहानियां बनाकर लोगों से पैसे भी इकट्ठा करने की कोशिश कर रहे थे। 10 मार्च को एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक क्यूआर कोड के जरिए लोगों से आर्थिक मदद मांगी जा रही थी। पुलिस जांच में पता चला कि सिर्फ दो दिनों के भीतर उस संदिग्ध बैंक खाते में करीब 37 लाख रुपये जमा हो चुके थे। इसे देखते हुए पुलिस ने तुरंत संबंधित बैंक शाखा के मैनेजर को सूचना देकर खाते को फ्रीज कराने और उसमें जमा रकम पर रोक लगाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने एक्स पर शेयर की गई एक वीडियो को शेयर किया है। इसके साथ ही जानकारी दी है कि महिला की वीडियो 10 मार्च को डाली गई, यूट्यूब पर एक क्यूआर कोड भी डालकर मदद की अपील की गई जिसके बाद इस क्यूआर कोड से बैंक में 37 लाख रुपए आए जिसको पुलिस ने फ्रीज कर दिया। पुलिस ने साफ कहा है ये महिला आरोपियों की एक रिश्तेदार है लेकिन इस हत्याकांड में महिला का कोई रोल नही है, न ही इस महिला को पता था कि इसकी वीडियो पर कोई पैसे एकाउंट में मंगाए जा रहे है। यूट्यूब वाला लिंक डिलीट करवा दिया गया हैए जिसमें क्यूआर कोड था। द्वारका जिला पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की अप्रमाणित या भ्रामक जानकारी साझा न करें, क्योंकि ऐसा करना कानूनन अपराध है। पुलिस का कहना है कि जो भी लोग अफवाह फैलाकर शांति व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करेंगे, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Trending
निजी स्कूलों के शोषण से मिलेगी मुक्ति: उत्तराखंड के नैनीताल जिले में प्रशासन ने लागू की विशेष विद्यालय एसओपी
भाजपा विधायक शिव अरोड़ा का बड़ा कदम: जनसंख्या नियंत्रण के लिए सदन में नियम 300 के तहत रखा प्रस्ताव
लोक सेवा आयोग को मिला 28 पदों का अधियाचन: उत्तराखंड में जल्द शुरू होगी खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की भर्ती
बजट सत्र 2026: एलपीजी आपूर्ति पर हंगामे के कारण चौथे दिन भी बाधित हुई सदन की महत्वपूर्ण विधायी कार्यवाही
आध्यात्मिक शांति और योग का मेल: गंगा रिसॉर्ट में सात दिवसीय अंतरराष्ट्रीय महोत्सव के लिए साधकों में उत्साह
सरकारी स्कूलों की गिरती साख और भर्ती नियम: विशेषज्ञों ने जताई चिंता, ग्रामीण क्षेत्रों में और घटेगी शिक्षा की गुणवत्ता
बिजली खरीद पर नियामक आयोग का कड़ा रुख: अनुमति के अभाव में उत्तराखंड के कई क्षेत्रों में अंधेरा होने की आशंका
जोखिम भरी गैस रिफिलिंग पर विभाग का प्रहार: छापेमारी में पकड़ी गई अवैध किट, कालाबाजारी करने वालों पर शिकंजा