नैनीताल। नैनीताल के वार्ड नंबर एक स्थित ब्रेसाइड क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है। यहां के निवासी हेमू ने देर शाम अपने घर के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि पड़ोसियों ने हेमू को कमरे के भीतर फंदे से लटका देखा। इसके बाद आनन-फानन में उन्हें नीचे उतारकर अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर नैनीताल पुलिस भी मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार हेमू लकड़ी बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। वह देर शाम बाजार से सामान लेकर घर लौटा था। इसके कुछ समय बाद यह दुखद घटना सामने आई। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों व स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।
Trending
भाजपा के विधायकों ने तोड़ा चुप्पी का रिकॉर्ड: सदन में सरकार से पूछे जाएंगे विकास कार्यों पर कड़े सवाल
रंगोत्सव की धूम: सीएम धामी ने जमकर उड़ाया गुलाल, लोक कलाकारों ने बांधा समां
आधुनिक उपकरणों के उपयोग से खेती होगी आसान: केंद्रीय मंत्री ने नवाचार को बताया किसानों की सफलता की कुंजी
नैनीताल की लकड़ी की ब्रिटिशकालीन इमारत तेजी से आग की चपेट में
नैनीताल त्रासदी: युवक की मौत से स्थानीय लोग स्तब्ध
मुख्यमंत्री धामी का हल्द्वानी दौरा: एफटीआई में विकास कार्यों की समीक्षा और रानीबाग आईटी हब की बड़ी सौगात
नाव पलटने और नदी रेस्क्यू का लाइव डेमो: आपदा अधिकारियों को दी जाएगी पानी में बचाव की विशेष ट्रेनिंग
समय सीमा का पालन न करने पर रुकेगी वार्षिक वेतन वृद्धि: यूपीसीएल कार्मिकों के लिए संपत्ति विवरण बना गले की फांस