देहरादून। उत्तराखण्ड में आज विधानसभा सत्र का तीसरा दिन है। सोमवार को सरकार ने बजट पेश किया था। वहीं मंगलवार को सरकार ने सदन में चार अध्यादेश व 11 विधेयक पेश किए थे। आज बजट पर चर्चा होनी है और विधेयक पास किए जाएंगे। उधर प्रश्नकाल में कई मुद्दों को लेकर सदन फिर गहमा-गहमी देखने को मिल रही है। कल भी नियम 58 पर चर्चा के दौरान सदन में खूब हंगामा हुआ। वहीं सड़कों पर भी विपक्ष ने जमकर प्रदर्शन किया। यूकेडी के केंद्रीय युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष आशीष नेगी ने कहा की विधानसभा सत्र के दौरान सरकार गैरसेण को स्थाई राजधानी घोषित करे। यदि वें ऐसा नहीं करती है तो जो बेरीकेडिंग उन्हें रोकने के लिए लगाई है। युकेडी खुद बेरीकेडिंग लगाकर नेताओ को रोकने का काम करेगी। वहीं सुराज सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने गैरसेण को स्थाई राजधानी की मांग को लेकर विधानसभा कूच करने का प्रयास किया। दीवालीखाल पहुंचने पर पुलिस के कड़ी सुरक्षा के चलते वें आगे नहीं बढ़ पाए। जिस कारण उन्होंने सड़क पर ही धरना देकर प्रदर्शन किया। सुराज सेवा दल के कार्यकर्ताओ ने कहा की सरकार गैरसेण को लेकर जनता को गुमराह कर रही है। पहाड़ों में आज पलायन थम नहीं रहा है।
Trending
शहरी क्षेत्रों में रिवर फ्रंट डेवलपमेंट: सरयू और अन्य परियोजनाओं के लिए 10 करोड़ का प्रावधान
विधानसभा में देवभूमि परिवार विधेयक: एकीकृत डेटाबेस से योजनाओं के लाभ वितरण में आएगी पारदर्शिता
एमएसएमई सेक्टर में ₹17,743 करोड़ का निवेश: उत्तराखंड के छोटे उद्योगों ने बदली ग्रामीण अर्थव्यवस्था
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का विजन: पहाड़ के दूरस्थ क्षेत्रों को मुख्यधारा से जोड़ने की पहल
आशा नौटियाल ने दोहराई मांग: केदारनाथ धाम को नशामुक्त और मांसमुक्त क्षेत्र बनाने की है जरूरत
29 खिलाड़ियों को मिली अब तक सरकारी नौकरी: खेल मंत्री ने सदन में पेश किए पिछले दशक के आंकड़े
न्यायपालिका को बदनाम करने वाले प्लेटफार्मों की पहचान करने का आदेश
उत्तराखण्ड विधानसभा सत्र में सियासी ड्रामा जारी