देहरादून। राजधानी देहरादून से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, यहां पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान की मौत के बाद महकमे में हड़कंप मच गया। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने जमकर हंगामा किया। पीआरडी जवान जिला युवा कल्याण विभाग में तैनात था। जानकारी के मुताबिक शनिवार दोपहर पुलिस को सूचना मिली थी कि लाडपुर स्थित एक पेट्रोल पंप पर एक व्यक्ति पेट्रोल भरवाने के बाद भुगतान नहीं कर रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस के अनुसार संबंधित व्यक्ति शराब के नशे में था। समझाने के बावजूद जब वह नहीं माना तो उसे थाने लाया गया और शराब पीकर वाहन चलाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। थाने में जबरदस्त हंगामा करने पर उसे हवालात में बंद कर दिया गया, जिसके कुछ देर बाद वह संदिग्ध अवस्था में मिला। आनन-फानन में पुलिसकर्मी तत्काल उसे कोरोनेशन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हवालात के अंदर हुई इस घटना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। इधर मामले की सूचना मिलते ही आईजी आनंद स्वरूप और एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। वहीं मृतक के परिजन भी अस्पताल पहुंचे और हंगामा किया। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है और पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। मृतक की पहचान सुनील रतूड़ी, निवासी 10 पीआरडी कॉलोनी तपोवन रोड़, देहरादून के रूप में हुई है। फिलहाल इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है और मामले की जांच की जा रही है।
Trending
आश्रय गृहों में जीवन की गुणवत्ता सुधारने हेतु मनोचिकित्सकों की भर्ती का प्रस्ताव अगली कैबिनेट बैठक के लिए तैयार
चारधाम यात्रा के लिए ग्रीन कार्ड प्रणाली का शुभारंभ, परिवहन मंत्री बोले- यात्रा को मिलेगी गति
18.5 प्रतिशत प्रस्तावित बिजली वृद्धि का विशेषज्ञ विश्लेषण और उत्तराखंड के निवासियों पर आर्थिक परिणाम
साहित्य नारी वंदन से मौलिक रचना पुरस्कार तक: मुख्यमंत्री ने विभिन्न श्रेणियों में प्रतिभाओं को नवाजा
बूथ सशक्तिकरण पर भाजपा का जोर, रायपुर विधानसभा सम्मेलन में पन्ना प्रमुखों को सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी
दो सौ सीसीटीवी कैमरों से होगी यात्रा की निगरानी, 14 एसओएस प्वाइंट सक्रिय, इन पर रहेगा फोकस
उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान समारोह, अलग-अलग विधाओं में मुख्यमंत्री धामी ने इन्हें किया सम्मानित
दिल्ली में लश्कर हैंडलर गिरफ्तार, जेल से रिहा होने के बाद भी सक्रिय था