उत्तरकाशी। उत्तराखण्ड में लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं। ताजा घटनाक्रम उत्तरकाशी से सामने आया है, यहां यमुनोत्री हाईवे पर डामटा के पास एक कार अनियंत्रित होकर यमुना नदी में समा गई। इस हादसे में दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद जहां मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, वहीं गांव में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के मुताबिक यह हादसा यमुनोत्री हाईवे पर डामटा के रिखाऊं खड्ड पास हुआ है। जहां कार अनियंत्रित होकर यमुना नदी में जा गिरी। हादसा होते ही स्थानीय लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। साथ ही हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही डामटा पुलिस, फायर सर्विस और एसडीआरएफ की तत्काल घटनास्थल की ओर रवाना हुई। वहीं पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने नदी में उतर रेस्क्यू अभियान शुरू किया, जहां घटनास्थल पर दो शव पड़े मिले। जिनकी पहचान तुषार खत्री और अजय के रूप में हुई। जो डामटा के पास स्थित ढुइंक गांव के रहने वाले थे। दोनों युवक अपने गांव से डामटा जा रहे थे, तभी हादसे का शिकार हो गए।
Trending
जीटीबी अस्पताल में इलाजरत हैं यूट्यूबर सलीम वास्तिक
उत्तराखंड कार क्रैश: यमुना नदी हादसे में दो युवकों की मौत
सरकारी कर्मचारियों के कानूनी संरक्षण पर हाईकोर्ट की पुनः पुष्टि
निजामगढ़ जसपुर में कहासुनी बनी हिंसा
आप नेताओं के खिलाफ पर्याप्त सामग्री नहीं- कोर्ट
अप्रैल से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा झटका, उत्तराखंड ऊर्जा निगमों ने प्रस्तावित की 18.50% की औसत वृद्धि
अल्मोड़ा, चमोली और बागेश्वर के खाली गांवों की होगी डिजिटल मॉनिटरिंग, जनगणना 2027 के पहले चरण की तैयारियां हुई पूर्ण
सीमा संघर्ष में अफगान लड़ाकों के हताहत होने की खबर