Friday, June 2, 2023
spot_img

पिथौरागढ़ : राजकीय इंटर कॉलेज में प्रतिज्ञा,हिंदी, अंग्रेजी,संस्कृत कन्नड़ भाषा में राष्ट्रगान सामान्य ज्ञान का आयोजन

पिथौरागढ़::- राजकीय इंटर कॉलेज पिपल कोर्ट में नववर्ष के आगमन पर प्रतिज्ञा हिंदी अंग्रेजी संस्कृत कन्नड़ भाषा में राष्ट्रगान सामान्य ज्ञान का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिताओं का शुभारंभ पौधारोपण किया गया सभी प्रतिभागियों को प्रधानाचार्य मोहन चंद्र पाठक ने मेडल पुस्तक व उपहार आदि प्रदान किए गए। प्रतिज्ञा प्रतियोगिता में भूपेंद्र प्रसाद विजय कुमार अजय कुमार राहुल कुमार ने हिंदी अंग्रेजी संस्कृत कन्नड़ भाषा में क्रमशः प्रथम स्थान प्राप्त किया।

राष्ट्रगान प्रतियोगिता में दिव्यम गिरी प्रथम अनुज रावत दूसरे और जतिन कुमार तृतीय स्थान पर रहे सामान्य ज्ञान में जूनियर वर्ग विक्रम कुमार प्रथम विजय कुमार दूसरे स्थान पर रहे इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहन चंद्र पाठक ने सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

ताजा खबरे