Sunday, December 10, 2023
spot_img

23 अगस्त राशिफल– आज मेष राशि वाले जातक रहें सावधान, इन कष्टों से हो सकता हैं सामना, मकर राशि वालों को भी इन कुछ खास उपायों से मिल सकता हैं लाभ

मेष राशि- आज आप बातचीत में संयत रहें। मन अशान्त हो सकता है, शांति के लिए प्रयास करें।आज आपको सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। कारोबार में वृद्धि के लिए किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। भौतिक सुखों की वृद्धि होगी। सम्पत्ति के रखरखाव पर खर्च बढ़ेंगे। आत्मविश्वास में कमी आएगी, संयम बनाकर रखें। आपका रहन-सहन कष्टमय रहेगा। परिश्रम अधिक रहेगा। अपनी सेहत का ध्यान रखें। भाइयों के सहयोग से कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे।

वृष राशि- आज आपका मन अशान्त रहेगा, शांति के लिए प्रयास करें। संयत रहें। क्रोध से बचने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा। नौकरी में अफसरों से सदभाव बनाकर रखें। कार्यक्षेत्र में बदलाव के अवसर भी मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी। माता के स्वास्थ्‍य में सुधार होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। सन्तान की ओर से सुखद समाचार की प्राप्ति हो सकती है। शैक्षिक कार्यों में सफलता के योग बन रहे हैं। विदेश यात्रा पर भी जाना हो सकता है।

मिथुन राशि- आज आपके घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं, धार्मिक गतिविधियों में शामिल होंगे। खर्च बढ़ेंगे। परिश्रम अधिक रहेगा। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज आप पूरा दिन आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। धन की स्थिति में सुधार होगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है, ख्याल रखें। कार्यक्षेत्र में कठिनाई आ सकती हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। सन्तान के स्वास्थ का ध्यान रखें।

कर्क राशि- आज आपको माता का सानिध्य मिलेगा। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव बढ़ेगा, धार्मिक गतिविधियों में शामिल होंगे। कारोबार का विस्तार हो सकता है। मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। कारोबार का विस्तार होगा। मानसिक शान्ति रहेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। धन की स्थिति में सुधार होगा। बातचीत में संयत रहें। परिवार का सहयोग मिलेगा। परिश्रम अधिक रहेगा।

सिंह राशि- आज आपके कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। सम्पत्ति में वृद्धि हो सकती है। शैक्षिक कार्यों के प्रति सचेत रहें। व्यवधान आ सकते हैं, ख्याल रखें। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। अपनी भावनाओं को वश में रखने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा। कारोबार का विस्तार होगा। किसी पुराने मित्र के साथ धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है।

कन्या राशि- आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। आय के साधन बनेंगे। भागदौड़ अधिक रहेगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। आज आपके अन्दर आशा और निराशा के मिश्रित भाव बने रहेंगे।क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है। आय में वृद्धि होगी, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। बातचीत में सन्तुलित रहें। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। संचित धन में कमी आ सकती है। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी।

तुला राशि-आज आप बातचीत में संयत रहें, आपके लिए बेहतर होगा। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। वाहन की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। माता-पिता का सानिध्य मिलेगा। कारोबार में प्रगति होगी। अपनी भावनाओं को वश में रखने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा।आज आपकी जीवनसाथी से नोंकझोंक हो सकती है। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियों में वृद्धि हो सकती है। रुके हुए धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक राशि- आज आपकी पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आपका रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। कला एवं संगीत में रुचि बढ़ेगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। मानसिक शान्ति रहेगी। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। कार्यक्षेत्र में सन्तोषजनक परिस्थिति हो सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्थान परिवर्तन हो सकता है।

धनु राशि-आज पूरा दिन आपका मन शान्त रहेगा। धैर्य की कमी बनी रहेगी ,धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। कारोबार में वृद्धि होगी। विदेश यात्रा लाभप्रद रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्च बढ़ सकते हैं। कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन की प्राप्ति हो सकती है। परिवार में सुख शान्ति रहेगी। धार्मिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। क्रोध की अधिकता हो सकती है, क्रोध को काबू में रखे। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। अपनी सेहत का ध्यान रखें।

मकर राशि- आज आप क्रोध से बचने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा। कारोबार में वृद्धि होगी। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह रहेगा। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। रहन-सहन में असहज रहेंगे। आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। मन में आशा और निराशा के मिश्रित भाव बने रहेंगे।

कुंभ राशि-आज आपके मन में उतार-चढ़ाव बने रहेंगे। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। आपका रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। वाहन के रख-रखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। शैक्षिक कार्यों से धन की प्राप्ति हो सकती है। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से धन की प्राप्ति हो सकती है। क्रोध की अधिकता रहेगी। नौकरी में इच्छा-विरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। खर्च बढ़ सकते हैं।

मीन राशि- आज आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं, ख्याल रखें। परिवार का साथ मिलेगा। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है, तैयार रहें। आय में वृद्धि होगी। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। अति उत्साही होने से बचें, आपके लिए बेहतर होगा। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार की शुरुआत हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।आज आपके अन्दर आशा और निराशा के मिश्रित भाव बने रहेंगे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

ताजा खबरे