Friday, March 29, 2024
spot_img

आजादी का अमृत महोत्सव! 5 से 14 अगस्त तक सभी ऐतिहासिक स्मारकों में मिलेगा निःशुल्क प्रवेश

इतिहास और ऐतिहासिक स्मारकों में रूचि रखने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है।
स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने की खुशी में मनाए जा रहे आजादी का अमृत महोत्सव के तहत सरकार ने सभी ऐतिहासिक स्मारकों में प्रवेश निःशुल्क कर दिया है। 5 से 15 अगस्त 2022 तक यानी कि पूरे दस दस दिन सभी संरक्षित स्मारकों या स्थलों पर पर्यटकों से कोई प्रवेश शुल्क नहीं लिया जाएगा। ये जानकारी खुद केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी ने दी। जी किशन रेड्डी ने ट्वीट कर कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव और 75वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के हिस्से के रूप में सरकार ने 5 से 15 अगस्त 2022 तक देश भर में अपने सभी संरक्षित स्मारकों या स्थलों पर पर्यटकों के लिए प्रवेश निःशुल्क कर दिया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

ताजा खबरे