Friday, March 29, 2024
spot_img

4 अगस्त राशिफल– आज कन्या राशि वाले जातक रहें सावधान, इन कष्टों से हो सकता हैं सामना, वृश्चिक राशि वालों को भी इन कुछ खास उपायों से मिल सकता हैं लाभ

मेष राशि- आज आप शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं। नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। आत्मविश्वास में कमी आएगी, संयम और धैर्य बनाकर रखें। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। माता के स्वास्थ्‍य में सुधार होगा। आय में वृद्धि होगी, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। मन परेशान रहेगा। माता के स्वास्थ का खास ध्यान रखें।


वृष राशि- आज पूरा दिन आपका मन शान्त रहेगा। जीवनसाथी को स्वास्थ्य परेशानी हो सकती हैं। कारोबार में सुधार होगा, परन्तु परिश्रम भी अधिक रहेगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। बातचीत में सन्तुलित रहें। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कार्यक्षेत्र में स्थान परिवर्तन की सम्भावना भी बन रही है। सेहत का ध्यान रखें।

मिथुन राशि- आज आपकी कला या संगीत में रुचि बढ़ेगी। परिवार में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी, परन्तु बातचीत में संयत रहें। किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि हो सकती है, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। आज आपकी वाणी में सौम्यता रहेगी। कारोबार का विस्तार होगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। नौकरी में नए अवसर मिल सकते हैं,कार्यक्षेत्र में सुधार होगा। व्यर्थ के तनाव से मन चिंतित रहेगा।

कर्क राशि- आज आपका धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा, धार्मिक गतिविधियों में शामिल होंगे। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा, परन्तु स्थान परिवर्तन हो सकता है, तैयार रहें। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आज आपके मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पूरा दिन परिश्रम अधिक रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं,फिजूलखर्ची में नियंत्रण रखें। आज किसी यात्रा के योग हैं।

सिंह राशि- आज आपकी वाणी में सौम्यता रहेगी, परन्तु आत्मविश्वास में कमी रहेगी। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। पिता से धन की प्राप्ति हो सकती है। माता का सानिध्य मिलेगा। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति रहेगी,फिजूलखर्ची में नियंत्रण रखें। अपनी भावनाओं को वश में रखने का प्रयास करें। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। स्थान परिवर्तन सम्भव है। नौकरी में इच्छाविरुद्ध कोई जिम्मेदारी मिल सकती है, तैयार रहें।

कन्या राशि- आज आपके अन्दर आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भागदौड़ अधिक रहेगी। परिवार का साथ मिलेगा। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से धन प्राप्त होगा। मानसिक तनाव हो सकता है, ख्याल रखें। आत्मविश्वास में कमी आएगी। आज आपके अंदर आशा निराशा के मिश्रित भाव बने रहेंगे। खर्च अधिक रहेंगे, फिजूलखर्ची में नियंत्रण रखें। आय की स्थिति में सुधार होगा। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं, ख्याल रखें।

तुला राशि- आज पूरा दिन आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा, परन्तु धैर्यशीलता में कमी रहेगी। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। माता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। वाहन सुख में कमी आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। सन्तान के स्वास्थ्‍य में सुधार होगा। शैक्षिक कार्यों में सुखद परिणाम मिलेंगे।

वृश्चिक राशि- आज आपके मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। कला एवं संगीत के प्रति रुझान हो सकता है। जीवनसाथी का साथ मिल सकता है। घर-परिवार की सुख-सुविधाओं का विस्तार होगा। माता-पिता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

धनु राशि- आज आप पूरा दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेगें, परन्तु नकारात्मक विचारों से बचे,सकारात्मकता के लिए प्रयास करें। बातचीत में संयत रहें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। भवन के रखरखाव एवं साज-सज्जा पर खर्च बढ़ सकते हैं। आज आपके अन्दर आशा और निराशा के मिश्रित भाव बने रहेंगे। भवन सुख की प्राप्ति होगी। नौकरी में परिवर्तन के साथ तरक्की के योग बन रहे हैं। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। स्थान परिवर्तन की भी संभावना है।

मकर राशि- आज आपका मन अशान्त हो सकता है, शांति के लिए प्रयास करें। नकारात्मक विचारों से बचें। बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि होगी। सेहत का ध्यान रखें। घर-परिवार में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। आपसी सहयोग रहेगा। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। तरक्की के योग बन रहे हैं।

कुंभ राशि- आज आपके अन्दर आत्मविश्वास में कमी रहेगी। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। पारिवारिक सुख में कमी रहेगी। खर्चों की अधिकता रहेगी। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। आज आपके अन्दर क्रोध बना रहेगा, क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। सन्तान को कष्ट होगा। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा,सकारात्मकता के लिए प्रयास करें। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी। माता का साथ मिलेगा।

मीन राशि- आज आपको पूरा दिन मानसिक शान्ति रहेगी। आत्मविश्वास रहेगा। कारोबार के प्रति सचेत रहें। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश जा सकते हैं। आज आपका पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। पिता का सहयोग मिल सकता है। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। किसी पैतृक सम्पत्ति से धन लाभ हो सकता है। आपका रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। शिक्षा में व्यवधान आएंगे, ख्याल रखें।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

ताजा खबरे