Wednesday, June 7, 2023
spot_img

क्रोध के कारण संबंध विच्छेद हो सकता है, आर्थिक स्तिथि समान्य रहेगी, जानिए आज का राशिफल

मिथुन राशि ::- मन की उथल-पुथल वैवाहिक जीवन में विवाद पैदा कर सकती है। क्रोध के कारण संबंध विच्छेद हो सकता है। पति-पत्नी के बीच गलतफहमी रिश्ते में दरार ला सकती है।
पहले से बनाई हुई योजनाओं के पूरा होने के योग बन रहे हैं, साथ ही नए काम की योजना बना सकते हैं। रिश्तों के प्रति भावना से परिपूर्ण रहेंगे। संतान की इच्छाओं में वृद्धि से आप परेशान होंगे। आर्किटेक क्षेत्र से जुड़े लोगों पर काम का प्रेशर अधिक हो सकता है।
घर में कोई मांगलिक कार्य संबंधी योजना भी बनेगी
वरिष्ठ लोगों के मार्गदर्शन और सलाह पर जरूर अमल करें। व्यर्थ की बाहरी गतिविधियों में अपना समय नष्ट ना करे, अनावश्यक खर्चों पर रोक लगाना भी जरूरी है।
स्वयं को श्रेष्ठ और दूसरों को निम्न दिखाने की भावना के कारण मतभेद उभर सकते हैं। धर्म-कर्म के प्रति रुचि और आस्था बनाये रखें। बच्चों की जिद और हठ को हल्के में न लें,वाहन चलाते समय सावधानी रखें,कार्यक्षेत्र में लोगों का व्यवहार आपके अनुकूल नहीं रहेगा।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

ताजा खबरे