Monday, May 29, 2023
spot_img

भवाली : नंदिता प्रसाद को सुषमा स्वराज पुरस्कार से किया सम्मानित

भवाली ::- भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा सशक्तिकरण की ओर से नंदिता प्रसाद को मुख्य अतिथि रेखा कुमारी (राष्ट्रीय मंत्री महिला मोर्चा)द्वारा बेज़ुबान पशुओं की सेवा व उनके सेहत को लेकर सम्मानित किया गया।

इस दौरान नंदिता प्रसाद को उनके द्वारा विगत 12 वर्षों से पशुओं की सेवा के सराहनीय कार्य बेजुबान पशुओं के प्रति प्रेम ,सेवा ,हफ्ते में दो बार भोजन कराने तथा नगर में घूम रहे आवारा पशुओं की नसबंदी कराने जिससे नगर में पशुओं की स्थिति में सुधार हो सके उनके इस कार्य को देखते हुए नंदिता प्रसाद को सुषमा स्वराज पुरस्कार से राष्ट्रीय मंत्री रेखा कुमारी द्वारा सम्मानित किया गया।

नंदिता प्रसाद हमेशा आवारा पशुओं की देखरेख व उनको निष्पक्ष तौर पर सही तरीके से रखरखाव के लिए हमेशा तैयार रहती है।

इस दौरान प्रगति जैन, वर्षा आर्य,शिखा यादव,यामिनी आर्य समेत अन्य लोग मौजूद रहें।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

ताजा खबरे